न्यूज11 भारत
जगन्नाथपुर/डेस्क: नालसा द्बारा संचालित डॉन 2025 योजना के तहत युवाओं को नशे के चुगल से बचने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत 5 जनवरी से की गई है, जो 12 जनवरी तक विशेष विधिक जागरूकता सप्ताह का आयोजन पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों, अंचलों और पंचायतों में संचालित किया जा रहा है.
इसी कड़ी में जगन्नाथपुर प्रखंड जैतगढ़ साप्ताहिक बाजार में विधिक सेवा प्रधिकार पांच में चाईबासा के निर्देश पर डालसा की पीएलवी प्रार्मिला पात्रो व एस्पायर संस्था के नेतृत्व में उनके टीम के द्वारा नशा से संबंधित तथा सड़क सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नाटक के माध्यम से युवाओं को बताया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ परिवार और पूरे समाज को बर्बादी की ओर धकेल देता है. कलाकारों ने ढोल-मंजीरा के साथ प्रभावशाली संवाद और जीवंत अभिनय के जरिए यह संदेश दिया कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन संभव है.
नुक्कड़ नाटक की खास बात यह रही कि इसमें सामाजिक सच्चाइयों को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया. नाटक में यमराज सहित महिला और पुरुष पात्रों के माध्यम से यह दर्शाया गया कि नशे की लत में फंसे कई युवा विवाह के बाद भी अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लेते हैं. नशे की आदत न केवल उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति भी कमजोर कर देती है.नाटक के दौरान यह भी दिखाया गया कि कई मामलों में नशे के आदी पुरुष अपनी पत्नियों को घर की चारदीवारी तक सीमित कर देते हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन से वंचित कर देते हैं.
परिणामस्वरूप, कई महिलाएं मजबूरी में दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करने को विवश हो जाती हैं.उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की अपील की. साथ ही अभिभावकों और समाज से सहयोग की अपेक्षा जताई, ताकि नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें. डालसा का यह अभियान न केवल युवाओं को जागरूक कर रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद भी जगा रहा है. इस मौके पर ओपी प्रभारी हसीरूद्दीन खान, तरना खतुन,शिवनी प्रधान काफी संख्या में लोग महिला उपस्थित थे
यह भी पढ़ें: विधायक सबिता महतो ने कुकडु में किया आठ लेम्पस भवन निर्माण का भूमिपूजन