सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत
पतरातु/डेस्क: पतरातू जयनगर स्थित रविदास टोला में सूकर राम अपने घर से पैदल ही पगडंडी रास्ता से अपने बहन घर जा रहा था. इसी क्रम में पैर में सांप ने या फिर बिच्छू ने काट लिया. परिजन उसे इलाज के लिए समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पतरातु ले आये. डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज किया फिर उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस से रामगढ़ सदर रेफर किया गया.
यह भी पढ़ें: बगोदर: थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को किया सम्मानित, दिया ‘पुलिस मित्र’ का प्रमाणपत्र