गांडेय में कार्यक्रम आयोजित कर दो सेवा निवृत्त पंचायत सचिवों को दी गई भावभीनी विदाई

By : News11 Bharat
गांडेय में कार्यक्रम आयोजित कर दो सेवा निवृत्त पंचायत सचिवों को दी गई भावभीनी विदाई

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर प्रखंड के दो सेवानिवृत्त पंचायत सचिव जितेंद्र प्रसाद सिंह और मो. मकसूद को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय बीडीओ निशात अंजुम और सीओ मो. हुसैन मौजूद थे. दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया. इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि दोनों पंचायत सचिवों ने अपने सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और सौहार्दपूर्ण व्यवहार के साथ कार्य किया है, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है.

इस अवसर पर अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, रुप लाल महतो, लखन लाल पंडित, वशिष्ठ कुमार सिंह, संखैय किस्कू, मोबिन अहमद सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए.

कार्यक्रम में प्रखंड-अंचल के कई कर्मी, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा के नेताजी सुभाष शिशु उद्यान में पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ की बैठक आयोजित

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.