न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय मन: चिकित्सा संस्थान सीआईपी में एमएस धनंजय डीके यादव की मेन पावर कंपनी जो मसूपुर बिहटा पटना की है. इस कंपनी में निजी सफाई कर्मी के रूप में कार्य कर रहे 33 वर्षीय बिरसा कच्छप बुकरू, कांके निवासी की मौत संस्थान के भीतर कार्य करने के दौरान एक दुर्घटना से हो गई. सूत्रों ने बताया कि बिना सुरक्षा सेफ्टी बेल्ट इत्यादि लगाए हुए वह कार्य कर रहा था. पेड़ कटिंग कार्य के दौरान इसके ऊपर पेड़ का एक डाली गिर गया. डाली के गिरने से दबकर इसकी मौत हो गई. इस आनन फानन में कांके ब्लॉक चौक स्थित कांके जनरल हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम, डॉक्टर शंभू के यहां लाया गया. जहां चिकित्सकों ने इस मृत घोषित कर दिया. इस मामले को दबाने के उद्देश्य से सीआईपी प्रबंधन के कुछ अधिकारी इस अस्पताल में आए और इसे जल्दबाजी में लेकर रिम्स चले गए.
बताते चले कि इसी कंपनी में कार्य करने के दौरान 12 अगस्त 2025 को पतरा टोली कांके निवासी 25 वर्षीय रिजवान अंसारी की भी मौत दुर्घटना से हुई थी. इस मामले को भी सीआईपी प्रबंधन ने दबा दिया था और इसकी जांच भी आज तक ठंडा बस्ता पर पड़ी है. इस मामले पर जानकारी लेने के लिए संस्थान के निदेशक डॉक्टर बी के चौधरी और कंपनी के धनंजय कुमार के मोबाइल पर फोन की गई लेकिन इन्होंने फोन नहीं उठाया.
यह भी पढ़ें: आम जनता के लिए 15 फरवरी तक खुला रहेगा रांची लोक भवन, राज्यपाल ने दिए निर्देश