ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क: चंदनकियारी प्रखंड के योगीडीह स्थित श्री श्री रामकृष्ण विवेकानंद सेवाश्रम में रविवार को जनरल बॉडी की बैठक बिहार-झारखंड भाव प्रचार परिषद के संयोजक श्री सुकुमार मुखर्जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में सर्वसम्मति से आश्रम की नई कमेटी का गठन किया गया.
नई कमेटी में श्री बामापद मुखर्जी को अध्यक्ष, श्री दीपक मुखर्जी को सह-अध्यक्ष, भवानी बनर्जी को सचिव, रामेश्वर कुम्भकार को संयुक्त सचिव तथा अशोक बनर्जी को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं, संगठनात्मक जिम्मेदारी श्री मिहिर कुमार मुखर्जी को सौंपी गई.
बैठक में आश्रम के संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. इस अवसर पर आश्रम के सभी सदस्य उपस्थित रहे और नवगठित कमेटी को शुभकामनाएं देते हुए आश्रम के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें: गढ़वा में SIR अभियान तेज, मतदाता सूची के शुद्धीकरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में