प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित जेठ जतरा बगीचा पंचायत भवन परिसर में आगामी जेठ जतरा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मुकेश उरांव एवं पड़हा समिति के अध्यक्ष लधूवा उरांव ने संयुक्त रूप से की.बैठक में 21 पड़हा व्यवस्था समिति भरनो के सदस्य, विभिन्न गांवों के सामाजिक अगुवा एवं बुद्धिजीवी समाजसेवी शामिल हुए.इस दौरान पारंपरिक पड़हा व्यवस्था को मजबूत बनाने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने पर विस्तृत चर्चा की गई.पूर्व मुखिया मुकेश उरांव ने कहा कि इस वर्ष जेठ जतरा धूम धाम से लगाया जायेगा.उन्होंने सभी से अभी से ही तैयारी में जुटने का आह्वान करते हुए आदिवासी समाज को अपनी परंपरा,कला, संस्कृति और सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए एकजुट होने की अपील की.
पड़हा समिति के अध्यक्ष लधूवा उरांव ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस साल भी जेठ जतरा को धूमधाम और भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा.बैठक में ग्राम प्रधान तेतरा पहान,पंसस बिरसा उरांव, सुरेश उरांव,मनसा उरांव, बप्पी उरांव,विष्णु उरांव, गोदो उरांव,जीबु लोहरा, रोहित उरांव,शनि उरांव, चंद्रदेव उरांव,नगवा पहान, रंजीत महतो,राजा उरांव, फूलकुमारी उरांव,सोमारी उरांव,शनिराम उरांव,मेला उरांव,जुडू उरांव,राजू उरांव, भरत उरांव,चरवा उरांव, जया उरांव,जोगिया उरांव, कैलाश लोहरा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: BJP ने 27 सीटों की लिस्ट जारी कर तमिलनाडु मुकाबले को बनाया दिलचस्प, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई को भी टिकट