देवरी खुर्द पंचायत में सिंचाई के लिए बड़ा कदम, सैकड़ों एकड़ बंजर जमीन पर होगी खेती

देवरी खुर्द पंचायत में सिंचाई के लिए बड़ा कदम, सैकड़ों एकड़ बंजर जमीन पर होगी खेती

देवरी खुर्द पंचायत में सिंचाई के लिए बड़ा कदम सैकड़ों एकड़ बंजर जमीन पर होगी खेती

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद / डेस्क:  हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत देवरी खुर्द पंचायत में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल की गई है. पंचायत की मुखिया श्रीमती ममता देवी के नेतृत्व में वर्षों से बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ बनाने के उद्देश्य से छह चेक डैम का निर्माण कराया गया है. इस योजना के तहत लगभग एक सौ एकड़ भूमि, जो पहले पानी के अभाव में अनुपयोगी पड़ी रहती थी, अब सिंचाई की सुविधा मिलने से उसमें खेती की जा सकेगी. चेक डैम निर्माण से वर्षा जल का संचयन होगा, जिससे आसपास के खेतों को समय पर पानी उपलब्ध होगा और किसानों की फसल उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.स्थानीय किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने लिए वरदान बताया है. पहले जहां सिंचाई के अभाव में खेती करना कठिन था, वहीं अब नियमित जल उपलब्धता से खेती आसान होगी और उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी. मुखिया श्रीमती ममता देवी ने बताया कि पंचायत का समग्र विकास और किसानों की खुशहाली उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे भी इसी प्रकार के जनहितकारी कार्य किए जाते रहेंगे.

   इस कार्य में पंचायत के कई जनप्रतिनिधियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें अध्यक्ष अखिलेश कुमार ओझा, सचिव गोपाल मेहता, रविंद्र कुमार पांडे, करण सिंह, जगत नारायण यादव, अश्वनी पांडे, रौनक ओझा, विनय राम, रामसेवक मेहता, वार्ड सदस्य उषा देवी, मंजू मेहता, मंजू देवी एवं विजय शंकर ओझा शामिल हैं.इसके अतिरिक्त समाजसेवी उपेंद्र मेहता, ललन यादव, उमाशंकर ओझा, बीकू ओझा एवं सभी सम्मानित किसानों का भी इस कार्य में सराहनीय योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: जल-जंगल-जमीन की रक्षा ही शहीद नीलांबर-पीतांबर को सच्ची श्रद्धांजलि - कन्हाई सिंह

संबंधित सामग्री

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

झारखंड

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

झारखंड

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व

झारखंड

जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व