पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास के पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब, जनता ने बाबू लाल सोरेन को दिया आशीर्वाद

पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास के पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब, जनता ने बाबू लाल सोरेन को दिया आशीर्वाद

रघुवर  दास की पदयात्रा वोट की चोट  से सरकार को चेतावनी देने का काम करेगी- सुरेश साहू

पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास के पदयात्रा में उमड़ा जन सैलाब जनता ने बाबू लाल सोरेन को दिया आशीर्वाद

न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्कः-  
जादूगोड़ा भाजपा चुनाव प्रभारी सुरेश साहू  व गुरुचरण रजवाड़ की अगुवाई में  आज बुधवार की संध्या समय झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जादूगोड़ा व माटीगोडा मुख्य बाजार में भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन  के समर्थन में  पदयात्रा निकाली गई.जिसका समापन राखा  कॉपर अटक चौक पर  की गई जहां  पूर्व मुख्यमंत्री  रघुवर दास ने  उनकी  प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी..  इस मौके पर स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलने    दुकानों से लोग बाहर  निकले व  भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को जीत का आशीर्वाद दिया. इस दौरान उनसे मिलने  जनसैलाब सड़कों पर  उमड़ पड़ा  व उन्होंने भी व्यापारियों से सीधा संवाद किया  व भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन को वोट देने की अपील की. इस मौके पर जादूगोड़ा भाजपा चुनाव प्रभारी सुरेश साहू  व भाजपा नेता गुरुचरण रजवाड़ ने कहा ने कहा कि रघुवर  दास की पदयात्रा से घाटशिला की जनता  बदलाव के मूड में है व इस बार वोट की चोट  से सरकार को चेतावनी देने का काम  भाजपा  करेगी.उन्होंने  आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने  अपने कार्यकाल में विकास का काम किया है. केंद्र की  भाजपा की अटल में  सरकार   राज्य निर्माण का कार्य किया है  जिसको लेकर भाजपा राज्य के विकास के प्रति कटिबद्ध है. उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत  सरकार  राज्य की खनिज संपदा की लूटने व ठगने में जुटी है.इस  पदयात्रा में भाजपा नेता गुंजन यादव, विभीषण सरदार, डॉ  यू के  लाल, मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह , नूतन श्री दत्ता, हलधर दास समेत भारी  संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थी.


 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त