अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव में मंगलवार को, के बी ईट भट्ठा परिसर में ईंट ढोने वाले घोड़े के कुचलने से एक वर्षीय काव्य कुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि आरती कुमारी गंभीर रूप से घायल है. घायल आरती का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है,जानकारी के अनुसार मृतक काव्य के पिता का नाम सतीश कुमार केवट है जो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गोवाडीह गांव का रहने वाला है. जबकि गंभीर रूप से घायल तीन वर्षीय आरती कुमारी के पिता अघनू केवट छत्तीसगढ़ के ही बिलासपुर के पास हरदी गांव का रहने वाला है के बी ईट भट्ठा पर मृतक के पिता सतीश कुमार और घायल आरती के पिता अघनू केवट ईट बनाने का कार्य करते हैं. जानकारी के अनुसार घायल आरती कुमारी का एक आंख पूरी तरह खत्म हो चुका है जिससे मृतका और घायल बच्चियों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. ईट भट्ठा परिसर में इक्का घोड़ा के द्वारा कच्चा ईट का धुलाई किया जा रहा था इसी दौरान अचानक घोड़ा के बेकाबू हो जाने से दोनों बच्चियों के यह साथ घटना घटी है. गंभीर रूप से घायल दोनों बच्चियों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने काव्य को मृत घोषित कर दिया जबकि आरती को को गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मेराल पुलिस को दी गई पुलिस मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच किया. इस दौरान पुलिस बारी-बारी से लोगों से पूछताछ की पूछताछ के दौरान पीड़ित परिजनों ने पुलिस से दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने का मांग किया है. पुलिस पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वाशन दिया.
यह भी पढ़ें: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नौशीन खान ने कई वार्डों में की नुक्कड़ सभाएं, जनता से किया संवाद