न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क: खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के हुंट गांव में 18 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की घटना सामने आई है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. जानकारी के अनुसार, युवती पिछले करीब तीन महीने से एक युवक के संपर्क में थी. दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होती थी और एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था. परिजनों के अनुसार, इसी दौरान युवती की मौत की घटना सामने आई. घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों तथा घटना से जुड़े परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.
प्रेम प्रसंग
अड़की प्रखंड के हुंठ गांव में युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के हुंट गांव में 18 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की घटना सामने आई है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.
By :
Ark Sahuliyar
•