डॉ. चंदन कुमार की अगुवाई में जरेरा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरत...

डॉ. चंदन कुमार की अगुवाई में जरेरा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

डॉ चंदन कुमार की अगुवाई में जरेरा गाँव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से नामकुम प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जरेरा गाँव में विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं जांच की सुविधा प्राप्त की.

शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया. साथ ही सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजना की जानकारी दी गई तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया गया.

 डॉ. चंदन कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों की रही मौजूदगी
इस स्वास्थ्य शिविर में एम्स नागपुर के डीन एवं डायरेक्टर तथा राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित डॉ. चंदन कुमार की विशेष उपस्थिति रही. डॉ. चंदन कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि समय पर जांच और सही परामर्श से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से जुड़े अन्य अनुभवी चिकित्सकों में डॉ. अंजलि पांडेय (पीडियाट्रिक्स एवं नियोनैटोलॉजी), डॉ. जय पालक (ऑर्थोपेडिक सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. सुशील सिंह (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. अजीत कुमार (लेज़र एवं एनो-रेक्टल सर्जन), डॉ. अनुज कुमार (मैक्सिलोफेशियल सर्जन) और डॉ. सरोज (पीडियाट्रिक्स विशेषज्ञ) ने भी अपनी सेवाएं दीं.

 सर्दी से बचाव के लिए सामग्री वितरण
कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिविर के दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल, गर्म कपड़े एवं जूते-मोजे का भी वितरण किया गया, जिससे स्थानीय गरीब और असहाय परिवारों को सर्दी से राहत मिली. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इस तरह के स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी बताया.

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात 

 

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए