गांडेय में शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि के तौर पर कई विशिष्ट जन हुए शरीक

गांडेय में शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित, मुख्य अतिथि के तौर पर कई विशिष्ट जन हुए शरीक

गांडेय में शिक्षकों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित मुख्य अतिथि के तौर पर कई विशिष्ट जन हुए शरीक

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय बाजार स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ गांडेय, सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा गांडेय सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में विदाई सह सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक, अंचलाधिकारी मो. हुसैन, झामुमो नेता धुव्रदेव पंडित, गोपीन मुर्मू, अहिल्यापुर पंसस मोहन हाजरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, बीईईओ अशोक कुमार तथा बीपीओ केडी सिंह उपस्थित थे. अतिथियों के आगमन पर शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया. कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया.

समारोह में प्रखंड स्तर पर सेवानिवृत्त हुए अथवा स्थानांतरित शिक्षकों व शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को विदाई दी गई, जबकि नवनियुक्त सहायक आचार्यों एवं स्थानांतरित होकर गांडेय पहुंचे शिक्षकों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर प्रमुख राजकुमार पाठक ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने वाले आदरणीय व्यक्ति होते हैं. सेवानिवृत्ति केवल सरकारी प्रक्रिया है, समाज में शिक्षकों का सम्मान सदैव बना रहता है.

पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि भारत को 2047 तक विश्व गुरु बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम है. वहीं अंचलाधिकारी मो. हुसैन ने कहा कि विदाई और सम्मान समारोह भावनाओं से भरा क्षण होता है. उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों के स्वस्थ जीवन की कामना की तथा नवनियुक्त शिक्षकों से निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया.

समारोह में सेवानिवृत्त, स्थानांतरित एवं नवनियुक्त शिक्षकों को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जितेंद्र मंडल एवं युगल किशोर पंडित ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रखंड स्तर के लगभग 200 शिक्षक सहित शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर 30 जनवरी को पीएमएलए कोर्ट में होगी सुनवाई

संबंधित सामग्री

LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 

झारखंड

LPG सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा, DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक 

गैस कंपनियों का उभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग नहीं करने का आग्रह

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

झारखंड

रांची के इन इलाकों में कल नहीं रहेगी बिजली, समय से पहले निपटा लें जरूरी काम 

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

झारखंड

पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव उप समिति की बैठक, बिजली दरों में रियायत का सुझाव

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

झारखंड

कृषि और झारखण्ड के किसानों के सर्वांगीण विकास के लिये अद्भुत एवं दूरगामी होंगे दोनों समझौते : शिल्पी नेहा तिर्की

Breaking: दानापुर में प्राइवेट गैस दुकान पर प्रशासन की छापेमारी, 88 खाली घरेलू गैस सिलेंडर व 23 भरा सिलेंडर बरामद

बिहार

Breaking: दानापुर में प्राइवेट गैस दुकान पर प्रशासन की छापेमारी, 88 खाली घरेलू गैस सिलेंडर व 23 भरा सिलेंडर बरामद