न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. मौके पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों से अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री से सपरिवार महोत्सव में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया. इस अवसर पर शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश साहू सहित बादल सिंह, रिवाल्डो वर्मा, शुभाशीष चटर्जी, राम सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- आम लोगों के लिए 15 फरवरी तक खुला रहेगा लोक भवन उद्यान, आज 13,007 लोगों ने किया भ्रमण एवं परिदर्शन