कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल

कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल

कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी/डेस्क:
आमलाबाद ओपी क्षेत्र के अंतर्गत NH-218 पर सीतानाला रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें कोयला लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए उसके पैरों पर गाड़ी चढ़ा दी. इस हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया.

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही आमलाबाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी भेजा.

पुलिस ने ट्रेलर चालक और खलासी दोनों को हिरासत में लेकर ओपी ले गई है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है. घायल युवक की पहचान चंदनकियारी थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम कर मजदूरी करके घर लौट रहा था.

स्थानीय लोगों के अनुसार, कोयला लदा ट्रेलर बंगाल की ओर से आ रहा था और अत्यधिक तेज गति में था. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध रूप से कोयला लोड कर ऐसे भारी वाहन रोजाना तेज रफ्तार में सड़कों पर चलते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं और आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है. पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त