NH-49 पर बारिश में बेकाबू होकर पलटा 12 चक्का ट्रक, केबिन में फंसे चालक की पुलिस ने बचाई जान

NH-49 पर बारिश में बेकाबू होकर पलटा 12 चक्का ट्रक, केबिन में फंसे चालक की पुलिस ने बचाई जान

nh-49 पर बारिश में बेकाबू होकर पलटा 12 चक्का ट्रक केबिन में फंसे चालक की पुलिस ने बचाई जान

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क:  रविवार की शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर जगन्नाथपुर के समीप एक मालवाहक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया. ओडिशा के अंगुल से कोलकाता की ओर जा रहा 12 चक्का ट्रक (संख्या:WB23E7143) बारिश के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इस हादसे में बिहार के गया निवासी चालक देवेश कुमार यादव ट्रक के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही बरसोल पुलिस ने मोर्चा संभाला.

मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में तब्दील हो चुके केबिन से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला तथा घायल चालक को तुरंत NHI की एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि चालक के शरीर पर गहरी चोटें आई हैं, लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर और खतरे से बाहर है.दुर्घटना के बाद सड़क पर सामान बिखर गया. जिसे क्रेन बुलाकर सड़क से साइड कराया गया.

यह भी पढ़ें: राजगंज में वाटिका रेस्टोरेंट का उद्घाटन, सांसद व विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

संबंधित सामग्री

DC मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

झारखंड

DC मंजूनाथ भजन्त्री के दिशा-निर्देश पर रांची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

रांची में जनता दरबार का निरंतर आयोजन: हर सोमवार उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा एवं हर मंगलवार अंचलों में जन समस्याओं का त्वरित समाधान

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

झारखंड

साउथ प्वाइंट के हिमांशु व हरेकृष्ण ने जेईई मेंस में लहराया परचम, प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

झारखंड

गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

झारखंड

खूंटी के रेमता डैम में दर्दनाक हादसा, रांची के युवक की डूबने से हुई मौत

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

झारखंड

बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा