8.86 एकड़ जमीन घोटाला केस: हेमंत सोरेन को आरोपमुक्त किया जाएगा या नहीं? 8 जून को फैसला

By : Vaibhaw Vikram
8.86 एकड़ जमीन घोटाला केस: हेमंत सोरेन को आरोपमुक्त किया जाएगा या नहीं? 8 जून को फैसला

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन की डिसचार्ज पिटीशन पर 8 जून फैसला आएगा. यह फैसला PMLA की विशेष कोर्ट सुनाएगा. दोनों पक्षों की ओर से बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपने फैसले को सुरक्षित रखा है. कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएमएम पार्टी समेत राज्यवासियों की नजर टिकी हुई है. इस मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है. 

इससे पूर्व खुद को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर हेमंत सोरेन ने आरोप मुक्त करने की कोर्ट से गुहार लगाई है. इस मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी. साथ ही कई लोगों को समन जारी करते हुए ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ भी की थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन के खिलाफ ईडी जांच करते हुए चार्जशीट दाखिल की है. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई जमीन कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा  गया था. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, 31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को जमानत मिला था. इस मामले में ईडी ने डेढ़ दर्जन आरोपियों को चार्जशीटेड आरोपी बनाया है.

यह भी पढ़ें: रिम्स जमीन फर्जीवाड़ा केस: दो आरोपियों की जमानत पर सुनवाई पूरी, 6 जून को आएगा फैसला

संबंधित सामग्री

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में हुई है.

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

लंबे समय से धूल फांक रही मनोहरपुर CHC की अल्ट्रासाउंड मशीन भेजी गई चाईबासा सदर अस्पताल

मनोहरपुर प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से धूल फांक रही अल्ट्रासाउंड मशीन को मंगलवार को सदर अस्पताल, चाईबासा भेज दिया गया.

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में जल्द शुरू होगा बालू खनन, नीलाम घाटों को जल्द चालू कराने का आदेश

बिहार में नीलाम हो चुके बालूघाटों के संचालन में तेजी लाने का आदेश जारी किया गया है।

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

‘बेटियों की सुरक्षा से समझौता नहीं’, सासाराम में बोले CM सम्राट- छूने वाले को 24 घंटे में...

सीएम सम्राट ने कहा कि बिहार में जो सुरक्षा का माहौल है, उसमें अगर कोई बहनों को छूएगा तो 24 घंटे के अंदर उस पर कार्रवाई होगी।