गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर नेमरा से रांची की 86 किलोमीटर के पदयात्रा का शुभारंभ

गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर नेमरा से रांची की 86 किलोमीटर के पदयात्रा का शुभारंभ

राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में नेमरा से रांची तक पदयात्रा का शुभारंभ

गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग को लेकर नेमरा से रांची की 86 किलोमीटर के पदयात्रा का शुभारंभ

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की मांग को लेकर आज से राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में नेमरा से रांची तक पदयात्रा का शुभारंभ हुआ. आज पदयात्रा के पहले दिन, गुरूजी के पैतृक आवास नेमरा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस अवसर पर गुरूजी की भतीजी रेखा सोरेन ने उनके घर की पवित्र मिट्टी पदयात्रा हेतु प्रदान की. साथ ही उनके पैतृक घर में वृक्षारोपण भी किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पदयात्रा का पहला दिन नेमरा से प्रारंभ होकर आज रात गोला में विश्राम स्थल पर सम्पन्न होगा.


यह पदयात्रा 05, 06 और 07 सितम्बर तक और अंतिम दिन राजभवन, रांची पहुंच कर राज्यपाल के माध्यम से देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ज्ञापन सौंप कर गुरुजी को भारत रत्न देने का मांग रखेंगे तत्पश्चात राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी उनके घर का पवित्र मिट्टी एवं ज्ञापन सोपा जाएगा. आज की पदयात्रा में मुख्य रूप से साथ में चलने वाले उमेश साहू, सावन लिंडा, नितेश वर्मा, शैलेश नंद तिवारी, रोहित यादव, सोनू गुप्ता, आर्यन मेहता, बबलू करमाली, दिलीप यादव, अमित वर्मा, रौनक सिंह मुख्य रूप से पदयात्रा में शामिल हुए.  


ये भी पढ़ें- गुरुजनों का मार्गदर्शन व ज्ञान है भविष्य की नींव: सुदेश महतो 

 

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए