48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत...

48.72 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

नगर विकास मंत्री ने दिया निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश, आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा टर्मिनल होंगे आकर्षक और आधुनिक सुविधाओं से लैस

4872 करोड़ की लागत से आकर्षक बनेगा रांची के तीनों बस टर्मिनल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची के तीनों प्रमुख बस टर्मिनलों आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का कायाकल्प अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहरीकरण के कार्यों में तेजी लाने के क्रम में इन सभी टर्मिनलों के आधुनिकीकरण, नवीनीकरण और जीर्णोद्धार का निर्देश दिया है. इस कार्य को आरंभ करने के लिए विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के निर्देश पर निविदा निकाल दी गयी है. 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही दे चुके है. इसमें आइटीआई बस स्टैंड के लिए 24.77 करोड़, सरकारी बस डिपो के लिए 20.19 करोड़ और बिरसा मुंडा बस स्टैंड के लिए 3.76 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी है है. मंत्री ने विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार को जुडको के माध्यम से निविदा के शीघ्र  निष्पादन का निर्देश दिया है.

height=324

आइटीआई बस स्टैंड बनेगा अत्याधुनिक एवं आकर्षक 
वर्तमान में यात्रियों के लिए न्यूनतम सुविधाओं वाले इस बस स्टैंड को आधुनिक रूप में विकसित किया जाएगा. यह तीन एकड़ क्षेत्रफल में बनेगा, जिसमें 2330 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 880 वर्गमीटर प्रथम तल पर टर्मिनल भवन होगा.बसों के परिचालन के लिए 13 बस वे बनाया जाएगा. 35 बसों के लिए स्टैंड बाई पार्किंग की सुविधा रहेगी.

भूतल पर ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम, स्लाइडिंग प्रवेश द्वार, वातानिकुलित प्रतीक्षालय, कार, फ़ूड कियोस्क, परिवहन कार्यालय , कैफेटेरिया, ,महिला एवं पुरुष शौचालय ,ऑटो और ई-रिक्शा पार्किंग की सुविधा होगी. प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, प्रशासनिक भवन, टिकट काउंटर, 4 डॉरमेट्री, लॉकर युक्त गेस्ट रूम तथा हरियाली के लिए लैंडस्केपिंग की व्यवस्था रहेगी. प्रति दिन 416 बसों का परिचालन सुनिश्चित किया गया है.

सरकारी बस डिपो का होगा पुनर्निर्माण एवं जीर्णोधार 
साल 1962 से 1970 के बीच बना यह डिपो अब जर्जर अवस्था में है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसे 20.19 करोड़ रुपये की लागत से इंडियन रोड कांग्रेस के मानकों के अनुसार पुनर्निर्मित किया जाएगा. पुराने भवन को तोड़ कर नया टर्मिनल भवन बनाया  जायेगा.

नए भवन में 1771 वर्गमीटर ग्राउंड फ्लोर और 845 वर्गमीटर प्रथम तल में सुविधाएं विकसित होंगी. यहां गार्ड रूम, मेंटेनेंस क्षेत्र ,कैंटीन का प्रावधान रहेगा.  टर्मिनल बिल्डिंग में ट्रांजिट यात्रियों के लिए डॉरमेट्री, गेस्ट रूम,  प्रतीक्षालय,  फूड कियोस्क, शेडयुक्त बस वे, टिकट काउंटर ,परिवहन प्रबंधन कार्यालय , हेल्प डेस्क, 12 फ़ूड कियोस्क , कैफेटेरिया , रेस्टोरेंट , शौचालय तथा  स्लाइडिंग गेट, कार व ऑटो स्टैंड जैसी सुविधाएं होंगी. आठ बस वे के जरिये रोजाना लगभग 512 बसों का परिचालन होगा.

height=315

बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा का होगा जीर्णोद्धार
वर्तमान ढांचे को बरकरार रखते हुए इस बस स्टैंड को 3.76 करोड़ रुपये की लागत से और अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा.

11.6 एकड़ में फैले इस परिसर में 31 बस वे, 89 बसों व 70 कारों के लिए पार्किंग, स्मार्ट शेड, 50 बेड की डॉरमेट्री, रेस्टरूम, स्नानागार, गेस्टहाउस, हाइमास्ट लाइट, बाउंड्री वाल और महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाएगी. टेरेस एरिया की वाटर प्रूफिंग , पुराने टर्मिनल भवन का नया प्लास्टर एवं पेंटिंग, क्षतिग्रस्त टाइल्स का बदलाव, सभी वाटर टैप का परिवर्तन, सीसीटीवी , नए फ़र्निचर दो हाई वालूम, लो स्पीड फैन लगाये जायेंगे I परिसर का लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा.

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने जुडको को निर्देश दिया है कि तीनों बस टर्मिनलों के टेंडर शीघ्र निष्पादन कर कार्य प्रारंभ किया जाए. इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद रांची के बस टर्मिनल राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मॉडल स्टैंडर्ड पर नजर आएंगे, जहां यात्रियों को सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा.

ये भी पढ़ें- सड़क किनारे अवैध दुकान व पार्किंग पर यातायात विभाग और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई

 

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए