योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

By : News11 Bharat
योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  प्रखंड के योगिडीह गांव स्थित श्री श्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में महान संत एवं गुरु रामकृष्ण परमहंस देव की 191वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाई गई. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्रम परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, मंगलारती, चंडीपाठ, महाभोग वितरण एवं जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम की अगुवाई सेवा आश्रम के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव सुकुमार मुखर्जी तथा कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार मुखर्जी ने की. इस अवसर पर अमलाबाद स्थित मंगलम कोलफिल्ड प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशल्या अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.कार्यक्रम की शुरुआत विशेष पूजा, मंगलारती एवं चंडीपाठ से हुई. इसके पश्चात सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाभोग ग्रहण किया. दूर-दराज के गांवों से आए गरीब, बुजुर्ग एवं दिव्यांग लोगों को नए वस्त्र वितरित किए गए. नए वस्त्र पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी.

सचिव सुकुमार मुखर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि रामकृष्ण परमहंस जी भारत के महान संतों में अग्रणी रहे हैं. उनका जन्म हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन द्वितीया, विक्रम संवत 1892 में हुआ था. बाल्यकाल में उनका नाम गदाधर था. वे एक साधारण ब्राह्मण परिवार से थे, किंतु बचपन से ही उनमें अध्यात्म, आस्था और धर्म के प्रति गहरी निष्ठा थी. वे मां काली के परम भक्त थे और उन्होंने अपना जीवन मानव सेवा एवं ईश्वर भक्ति को समर्पित कर दिया.

सालभर चलता है सेवा कार्य

कोषाध्यक्ष मिहिर कुमार मुखर्जी ने बताया कि आश्रम द्वारा केवल जयंती पर ही नहीं, बल्कि वर्षभर विभिन्न सेवा कार्य संचालित किए जाते हैं. इनमें गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, लड़कियों को सिलाई प्रशिक्षण, साप्ताहिक निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर अत्यंत जरूरतमंद परिवारों को नए वस्त्र वितरण शामिल हैं.उन्होंने कहा कि आश्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुंचाना है.

बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु

कार्यक्रम में अशोक बनर्जी, रामेश्वर कुंभकार, रामपोद दास, सचिन महतो, मधुसूदन घोषाल, राकेश मुखर्जी, अनूप कुमार, आरती मुखर्जी, वरनाली बनर्जी, षष्टी बनर्जी, चांदना देवी, कलबेरी देवी, हरधन महतो, गोपाल कुमार सहित आश्रम के सदस्य एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.समारोह का समापन ‘श्री रामकृष्ण कथा अमृत’ पाठ के साथ हुआ. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, सेवा और सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार