उड़ीसा में 15वीं हेमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस का हुआ शुभारंभ, मंत्री इरफान अंसारी और उड...

उड़ीसा में 15वीं हेमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस का हुआ शुभारंभ, मंत्री इरफान अंसारी और उड़ीसा के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री रहे मौजूद

उड़ीसा में 15वीं हेमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस का हुआ शुभारंभ मंत्री इरफान अंसारी और उड़ीसा के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री रहे मौजूद

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
 उड़ीसा में 15वीं हेमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ – झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उड़ीसा के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया. उड़ीसा में आयोजित द्विदिवसीय 15वीं हेमेटोलॉजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और उड़ीसा के अर्बन डेवलपमेंट मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया, देश-विदेश से आए चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञ, वरिष्ठ डॉक्टर, और मेडिकल फेकल्टी की मौजूदगी में यह सम्मेलन रक्त से संबंधित गंभीर बीमारियों पर केंद्रित रहा,एनीमिया, सिकल सेल और थैलेसीमिया पर विशेष चर्चा की गई. 

डॉ. इरफान अंसारी ने अपने संबोधन में कहा:
"20 सालों तक झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था उपेक्षित रही, लेकिन आज हम पूरी ईमानदारी से उसे पटरी पर ला रहे हैं,एनीमिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियाँ झारखंड के कई जिलों में विकराल रूप ले चुकी हैं – इन पर रोकथाम हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है,"

उन्होंने आगे बताया कि झारखंड में जल्द ही 40 लाख लोगों की थैलेसीमिया स्क्रीनिंग कराई जाएगी, “रक्त की कमी ही कई गंभीर बीमारियों की जड़ है, हेमेटोलॉजी पर यह सम्मेलन हमें आधुनिक तकनीकों और नीतियों से जुड़ने का अवसर देता है,”

कार्यक्रम के दौरान कृष्ण चंद्र महापात्र ने डॉ. इरफान अंसारी की सराहना करते हुए कहा:  “मैंने डॉ. इरफान अंसारी का नाम पहले सुना था, लेकिन आज उन्हें पास से देखकर समझ आया कि वे कितने जमीन से जुड़े और अनुभवी नेता हैं, वे चिकित्सक भी हैं और मंत्री भी – उनका अनुभव निश्चित रूप से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है,” उन्होंने ‘जय जगन्नाथ’ कहकर झारखंडवासियों को भी शुभकामनाएँ दीं,

हेमेटोलॉजी सम्मेलन के उद्देश्य:
रक्त विकारों पर जागरूकता फैलाना
नए तकनीकी तरीकों से स्क्रीनिंग और इलाज पर मंथन
राज्य सरकारों के बीच सहयोग बढ़ाना
विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में प्रभावी चिकित्सा मॉडल विकसित करना

सम्मेलन में उपस्थित:
देश-विदेश से आए वरिष्ठ डॉक्टर
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर
रिसर्च स्कॉलर और नीति निर्माता
झारखंड व उड़ीसा के स्वास्थ्य विभाग अधिकारी

ये भी पढ़ेंः- कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया चेयरमेन पवन खेड़ा कल आएंगे रांची

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त