न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर के 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर केंद्र में नियुक्ति के लिए इम्पैनलमेंट की मंजूरी दे दी है. इस संबंध में मंत्रालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. इस निर्णय के साथ ही चयनित अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया है.
अब ये अधिकारी केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, जांच एजेंसियों तथा मंत्रालयों में IG स्तर पर अपनी सेवाएं दे सकेंगे.
मंजूरी पाने वाले अधिकारियों में झारखंड कैडर के 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज कौशिक भी शामिल हैं. उनके अलावा जिन अधिकारियों को इम्पैनलमेंट की स्वीकृति मिली है, उनमें दुंबेरे मिलिंद महादेव, एस प्रेमलता, आर वी असारी, चंद्र किशोर मीणा, बी सुमति, आकाश कुल्हारी, मनोज कुमार, अखिलेश सिंह, एच थंगौलियन गंगटे, मनोज तिवारी, ध्रुव गुप्ता और अशोक कुमार के नाम शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- CISF बीएसएल इकाई के नए DIG बने राजीव मिश्रा, डीआईजी नीति मित्तल का स्थान लेंगे