यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची स्टेशन पर 10 से 11 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रांची स्टेशन पर 10 से 11 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें रांची स्टेशन पर 10 से 11 ट्रेनें रद्द देखें पूरी लिस्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची स्टेशन के रेलवे यार्ड में रिमॉडलिंग कार्य शुरू होने जा रहा हैं. इस काम के दौरान स्टेशन यार्ड में कई महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 10 दिसंबर से रिमॉडलिंग के तहत इंटरलॉकिंग लागू किया जाएगा, जो जनवरी 2026 तक जारी रहेगा. इस कारण रांची स्टेशन से चलने वाली कुल 17 ट्रेनों पर प्रभाव पड़ेगा.

यार्ड रिमॉडलिंग और प्लेटफॉर्म विस्तार
डीआरएम करुणानिधि सिंह ने बताया कि रांची-लोहरदगा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी, ताकि राजधानी एक्सप्रेस जैसी लंबी ट्रेनें भी प्लेटफॉर्म पर आसानी से आ-जा सकें. इसके अलावा हटिया-रांची लाइन की ट्रेनें भी इस प्लेटफॉर्म पर खड़ी की जा सकेंगी. स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म का विस्तार भी किया जाएगा.

रांची स्टेशन का रिडेवलपमेंट
यार्ड रिमॉडलिंग के बाद रांची स्टेशन के भवन का रिडेवलपमेंट भी शुरू होगा. दिसंबर के अंत और जनवरी तक साउथ रेलवे कॉलोनी साइड में नया द्वितीय प्रवेश द्वार चालू किया जाएगा. इसके बाद स्टेशन के मुख्य भवन से यात्रियों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रहेगी.

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस- 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर- 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • रांची-बोकारो स्टील सिटी-रांची पैसेंजर- 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • हटिया-सांकी-हटिया मेमू पैसेंजर- 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • खड़गपुर-रांची-खड़गपुर एक्सप्रेस- 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • टाटानगर-हटिया-टाटानगर मेमू- 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • धनबाद-रांची-धनबाद एक्सप्रेस- 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • रांची-भागलपुर-रांची एक्सप्रेस- 6 और 7 जनवरी
  • दुमका-रांची-दुमका एक्सप्रेस- 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक
  • रांची-चोपन- 24, 26, 28, 31 दिसंबर और 2, 4, 7 जनवरी
  • चोपन-रांची- 25, 27, 29 दिसंबर और 1, 3, 5, 8 जनवरी

आंशिक रद्द ट्रेनों की जानकारी

वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस- 10 दिसंबर से 7 जनवरी तक बोकारो-हटिया-बोकारो के बीच रद्द
आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर- 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक मुरी-रांची-मुरी के बीच रद्द
खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस- 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक मुरी-हटिया-मुरी के बीच रद्द
आसनसोल-हटिया-आसनसोल एक्सप्रेस- 24, 25, 27, 28, 29, 31 दिसंबर और 1, 3, 4, 5, 7 जनवरी को मेसरा-हटिया-मेसरा तक रद्द
रांची-सासाराम एक्सप्रेस- 23 से 27 दिसंबर, 29 दिसंबर से 3 जनवरी, 5 से 7 जनवरी तक रांची-पिस्का के बीच रद्द
सासाराम-रांची एक्सप्रेस- 24 से 28 दिसंबर, 30 दिसंबर से 4 जनवरी, 6 से 8 जनवरी तक पिस्का-रांची के बीच रद्द

यात्रीगण समय से अपनी यात्रा की योजना बना लें और रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई वैकल्पिक सुविधाओं का लाभ लें.

यह भी पढ़े: रांची के चुटिया में अनियंत्रित कार की चपेट में आए कई लोग, घायलों को भेजा गया अस्पताल

 

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त