न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: जेकेएलएल प्रमुख जयराम महतो ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई लाठीचार्ज की घटना को निंदनीय बताया है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक भारत में भारत के भविष्य पर लाठीचार्ज गलत है. जंतर-मंतर की छात्रों की सिंपल सी मांग थी. जांच के बाद अगर विभाग दोषी पाया गया तो विभागीय मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए. छात्रों की मांग जायज है, जवाबदेही और कार्रवाई होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का रवैया बता रहा है कि वह देश को और युवाओं को लेकर कितने गंभीर हैं. सात समंदर पार मेलोडी लेकर जा सकते हैं, लेकिन छात्रों के लिए गंभीर नहीं हैं. संसद भवन और प्रधानमंत्री आवास से 7 मिनट की दूरी पर आंदोलन कर रहे छात्रों को देखने की प्रधानमंत्री को फुर्सत नहीं है.
यह भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलोग्राम गांजा के साथ पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार