कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

कुडू में बड़ा हादसा  अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा मची अफरातफरी लोग दहशत में

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: कुडू के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार रात करीब 8:45 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक अनियंत्रित ट्रेलर अचानक सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चंदवा की ओर से रांची जा रहा ट्रेलर संख्या बीआर 2 जिए - 5789 तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सीधे दुकानों में जा घुसा. हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया, जबकि उपचालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना भेज दिया है. इस दुर्घटना में रागिब खलीफा की मोबाइल एसेसरीज की दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं हसीब खान की फर्नीचर दुकान का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया. हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

यह भी पढ़ें: प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

संबंधित सामग्री

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

झारखंड

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत

जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व