Saturday, May 10 2025 | Time 07:42 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: कहीं हीट स्ट्रोक तो कहीं बारिश लोगों को कंफ्यूज कर रहा मौसम, जानें आज का वेदर अपडेट
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोम! जबरदस्त ठंड के दिख रहे आसार, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

कड़ाके की ठंड और शीतलहर की दी चेतावनी
Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोम! जबरदस्त ठंड के दिख रहे आसार, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के मौसम में एक बार फिर से जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहा हैं. इस समय राज्य में पश्चिमी विक्षोम सक्रिय हो गया है, जिसके कारण राज्य में ठंड और शीतलहर के कारण लोग परेशान हो सकते हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं के बीच झारखंड में शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा. 

 

पिछले 24 घंटों में राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा और दिन में साफ आकाश देखने को मिला. रांची में भीनी-भीनी धूप का आनंद लिया गया. हालांकि आज भी उत्तरी झारखंड में कुछ हिस्सों में आंशिक बादल दिख सकते है जबकि बाकी हिस्सों में आसमान पूरी तरह साफ दिखेगा.

 


 

पश्चिमी विक्षोम का असर 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोम और हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता हैं. खासकर झारखंड के उत्तर भाग में जैसे पलामू, लातेहार, कोडरमा, गढ़वा, लोहरदगा, चतरा आदि में कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी दिखाई दे सकते हैं. 

 

कहां होगी ज्यादा ठंड?

रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया हैं. खासकर रांची के धुर्वा और कांके में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता हैं. इसके साथ ही यहां शीतलहर भी चल सकती है जो शाम 7 बजे के बाद और ज्यादा महसूस होगी.

 

आज का संभावित तापमान?

आज दुमका, जामताड़ा, देवघर, धनबाद, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. वहीँ चतरा, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. इसके अलावा रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, गुमला में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. वहीं पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. 

 

अधिक खबरें
800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में कोलकाता से ED ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया रांची
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 9:23 AM

800 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ईडी के द्वारा तीनों को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी में अमित गुप्ता, शिव देवड़ा व मोहित देवड़ा शामिल है. इन सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया गया है. तीनों आरोपियों को ED रांची एयरपोर्ट से लेकर दफ्तर के लिए निकल गई है. बता दें कि गुरुवार 8 मई को इस मामले में एक आरोपी को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में अब तक ED ने कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पथ निर्माण विभाग के 15 कार्यपालक अभियंता का हुआ प्रमोशन, बने अधीक्षण अभियंता
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 8:47 PM

झारखंड पथ निर्माण विभाग के कुल 15 कार्यपालक अभियंता को अधीक्षण अभियंता में परोमोते किया गया है. इसे लेकर पथ निर्माण विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

झारखंड में सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने जारी किया पॉलिसी
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 8:31 PM

झारखंड में नई बालू नीति यानी झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लागू कर दिया है. इसे लेकर खान एवं भूविज्ञान विभाग ने पॉलिसी जारी की है. दरअसल झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अब बालू का कारोबार निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है. कैबिनेट ने झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स 2025 को लागू करने का फैसला किया है. जिसके तहत बालू घाटों के लिए जिलों में टेंडर होगा. इसको लेकर जिला प्रशासन अब बालू घाटों की नीलामी करेगी.

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति ने कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की लगाई गुहार, 20 मई को होगी अगली सुनवाई
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 6:22 PM

खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने पासपोर्ट रिलीज करने को लेकर कोर्ट से गुहार लगाईं है. दोनों ने बेटी के नामांकन के लिए अमेरिका जाने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी है. दोनों की याचिका पर PMLA की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले में ED ने जवाब दाखिल करने को लेकर समय मांगा है. दोनों की याचिका पर अब अगली सुनवाई 20 मई को होगी. 8 मई को दोनों ने याचिका दाखिल कर पासपोर्ट रिलीज करने की इजाजत मांगी थी.

खूंटी के मसनों की 23 एकड़ भूमि की खरीद-बिक्री पर झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया रोक
मई 09, 2025 | 09 May 2025 | 5:18 PM

झारखंड हाईकोर्ट से ओडिशा के रहने वाले शंकर सारंगी को बड़ी राहत मिली है. दरअसल खूंटी के मसनों में उनकी पैतृक संपत्ति स्थित है. ऐसे में फर्जी तरीके से भू माफिया से शंकर के दूर के सगे संबंधी मिलकर उनकी भूमि की बिक्री की कोशिश कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.