न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया है और बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई हैं. खासकर पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जिलों में बारिश के चलते दिन में शिमला जैसी ठंडक महसूस की गई. मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर यानी आज राज्य में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश की संभावना हैं.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोम के कारण राज्य के मौसम में बदलाव हो रहा हैं. इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट और रात के न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती हैं. इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है, जिसके चलते ठंड का असर और बढ़ेगा.
राज्य के पश्चिमी हिस्से जैसे पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा और मध्य भाग में रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी में बारिश होने की संभवना हैं. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और दिनभर ठंडी हवाओं के चलते कनकनी महसूस हो सकती हैं.