Wednesday, May 28 2025 | Time 02:14 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में प्री- मानसून ने दी दस्तक, जानें इस दिन तक रहेगा मौसम कूल-कूल

Jharkhand Weather Update: झारखंड में प्री- मानसून ने दी दस्तक, जानें इस दिन तक रहेगा मौसम कूल-कूल
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः
  देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने शनिवार को केरल में दस्तक दे दिया हैं. जबकि देशभर के पूरे राज्य में अगले एक सप्ताह में  कवर कर लेगा. वहीं, झारखंड में प्री मानसून ने दस्तक दे दी हैं. राजधानी रांची, लातेहार, जमशेदपुर सहित कई जिलों में गर्जन, बिजली चमकने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंकाएं जताई जा रही हैं. मौसम विभाग ने राज्य में 10 जून से पहले दस्तक देनी की संभावना जताई हैं और मॉनसून अपने सामान्य समय (1 जून) से एक सप्ताह पहले पहुंचा है. वहीं, विभाग ने 30 मई तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार जताए हैं.

 

30 मई तक कूल-कूल रहेगा मौसम


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर 29 मई तक झारखंड में रहेगा. इस दौरान दोपहर से रात तक बारिश, आंधी और तूफान की गतिविधियां तेज रहेंगी. 30 मई तक मौसम का मिजाज कूल-कूल बना रहेगा. इसको लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने और बिना जरुरी काम के बाहर न निकलने की अपील की हैं.

 


 

इस दिन से झारखंड में हो रही मानसून की एंट्री? 



बता दें कि इस बार मानसून ने केरल में 8 दिन पहले ही दस्तक दे दी हैं. ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 3 से 5 जून के बीच मानसून झारखंड में दस्तक दे कर सकता हैं. कोल्हान और संताल परगना के रास्ते राज्य में एंट्री लेने वाला मानसून यदि अनुकूल रहा तो 15 जून तक पूरे झारखंड को कवर कर लेगा. इस बार मानसून के दौरान अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही हैं.


 

अधिक खबरें
किसने कह दिया कि हम पंचर बनाते है, वतन पर कट जाए वो हम सर बनाते हैं: इमरान प्रतापगढ़ी
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 9:29 AM

भारतीय सेना के पराक्रम और सम्मान में रांची के इटकी थाना मैदान में " जय हिंद सभा " का आयोजन किया गया. राज्यसभा सांसद और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने सभा में देश भक्ति का ऐसा समा बांधा की उपस्थित भीड़ उनके सुर में सुर मिलाती नजर आई. सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने अंदाज में कहा कि ....मेरा मसकन, मेरी जन्नत को सलामत रखना, मेरे मौला मेरे भारत को सलामत रखना.

CM हेमंत सोरेन से मिले राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी रही मौजूद
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 9:38 AM

CM हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, प्रभारी, झारखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जीनल एन गाला, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष मंजूर अंसारी उपस्थित रहे.

छोटी सी पारिवारिक झड़प ने ली खतरनाक मोड़, महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, राहगीरों की सतर्कता से बची जान
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 8:15 PM

चैनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जब रात के लगभग 9:30 बजे एक महिला ने पारिवारिक झगड़े से आहत होकर आत्महत्या की कोशिश की. जानकारी के अनुसार, चैनपुर निवासी बसंती लकड़ा (32 वर्ष), पति भूषण लकड़ा, ने चैनपुर थाना के समीप पोस्ट ऑफिस परिसर में एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया.

मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके के लोग सकते में, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
मई 27, 2025 | 27 May 2025 | 6:21 PM

रांची के मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या से इलाके के लोग सकते में है. बड़ी बेरहमी से सिलवट लोढा से मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या के इस जघन्य अपराध को बच्चों के पिता और महिला के पति के द्वारा ही अंजाम दिया गया है. वहीं, घटना के बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया. इसके बाद उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई.