Sunday, Jun 29 2025 | Time 19:12 Hrs(IST)
  • मोतिहारी में ज़मीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, पाटीदारों के बीच जमकर हुई मारपीट, कई घायल
  • रिम्स ऑडिटोरियम में वार्षिक आईआरआईए सम्मेलन JSRC 2025 का आयोजन, देश भर से नामचीन रेडियोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ हुए शामिल
  • रिम्स ऑडिटोरियम में वार्षिक आईआरआईए सम्मेलन JSRC 2025 का आयोजन, देश भर से नामचीन रेडियोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ हुए शामिल
  • झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब, सिद्धू कान्हू एवं अन्य महापुरुषों का अपमान किया: प्रतुल शाहदेव
  • झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब, सिद्धू कान्हू एवं अन्य महापुरुषों का अपमान किया: प्रतुल शाहदेव
  • कर्नाटक में होने जा रहा तख्ता पलट! अबकी बार 'डीके शिवकुमार की सरकार'!
  • खूंटी में भाजपा नेता व ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
  • मथुरापुर में चोरी की बड़ी वारदात, लाखों के जेवरात और सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ
  • मोहर्रम को लेकर भागलपुर सदर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने पर जोर
  • पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, नाबालिग पुत्री ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, 4 घण्टे बाद हुआ FIR, एसपी ने जांच बिठाया
  • लूटकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया उद्भेदन, 25 हजार नगद और टैब बरामद
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
  • रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से बनाई गई एक फर्जी फेसबुक आईडी, आम नागरिकों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
  • रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से बनाई गई एक फर्जी फेसबुक आईडी, आम नागरिकों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
झारखंड


Jharkhand Weather Update: रांची-गुमला वालों रहें सावधान, झारखंड में बारिश बनी आफत! 6 जिलों में फिर गिरेगी गाज

Jharkhand Weather Update: रांची-गुमला वालों रहें सावधान, झारखंड में बारिश बनी आफत! 6 जिलों में फिर गिरेगी गाज

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून अब तूफानी रंग में आ चुका हैं. बीती रात रांची समेत कई जिलों में हुई झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. राजधानी रांची से लेकर खूंटी, हजारीबाग और लोहरदगा तक पानी ही पानी नजर आया. लोग बारिश से बचते-बचाते भागते नजर आए. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के पूर्वी हिस्से में समुद्र तल से करीब 3.1 किमी ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हैं. इसके साथ मानसून की सक्रियता मिलकर लगातार तेज बारिश करा रही हैं.

 

13 जिलों में हुई रिकॉर्ड बारिश!

रांची मौसम केंद्र ने 1 से 26 जून तक का जो आंकड़ा जारी किया है, वह चौंकाने वाला हैं. राज्य के 13 जिलों में सामान्य से 60% ज्यादा बारिश दर्ज की गई हैं. इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, लातेहार जैसे जिले शामिल हैं.

 

बारिश से सूखा भी! इन जिलों में पड़ी है कमी

जहां एक ओर कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं साहिबगंज, पाकुड़, देवघर और कोडरमा जैसे जिलों में 30% से 50% तक कम बारिश हुई हैं. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही यहां सामान्य बारिश हो सकती हैं.

 

आज का अलर्ट – इन जिलों में फिर बरसेंगे बदरा

आज यानी 27 जून को रांची मौसम केंद्र ने 6 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं. रांची, खूंटी, लोहरदगा और रामगढ़ में अच्छी बारिश की संभावना हैं. गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई हैं. इन तीनों जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं. 

 

अधिक खबरें
झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब, सिद्धू कान्हू एवं अन्य महापुरुषों का अपमान किया: प्रतुल शाहदेव
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 6:45 PM

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला करते हुए पार्टी पर भगवान बिरसा मुंडा, बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर, सिद्धू कान्हू सहित झारखंड के शहीदों और महापुरुषों का अपमान करने का आरोप लगाया. प्रतुल ने कहा झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े एक संगठन की बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा का नेतृत्व मंच पर बैठा था और उनके मंच के पास उनके पैरों के नीचे भगवान बिरसा मुंडा सहित अन्य महापुरुषों की तस्वीर लगाई गई थी.यह बेहद शर्मसार करने वाला वाकया है और यह झारखंड मुक्ति मोर्चा की शहीदों के प्रति सोच को दिखाता है.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 5:09 PM

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड प्रदेश कमिटी का पुनर्गठन कर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है. इस अवसर पर रांची के रिंग रोड स्थित एक सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान झारखंड प्रदेश के लिए नई कमान सौंपी गई. विनय कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, मनीषा सिंह को महिला प्रदेश अध्यक्ष और आदर्श सिंह को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया. सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया.

रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से बनाई गई एक फर्जी फेसबुक आईडी, आम नागरिकों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 4:58 PM

जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://www.facebook.com/share/1Byb6iUvCy/) बनाई गई है. इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है.

Ranchi Weather Update: राजधानी रांची में अगले 2 घंटे के दौरान हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 3:47 PM

झारखंड में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है. राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राजधानी रांची में अगले 2 घंटे के दौरान गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने दिशनिर्देश जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड में भारी बारिश से हड़कंप, पूर्वी सिंहभूम के स्कूल में फंसे 162 छात्र सुरक्षित रेस्क्यू
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 3:35 PM

झारखंड में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है, और राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. रांची से लेकर पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तक बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विशेष कर सिंहभूम क्षेत्र से जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति की खबरें सामने आ रही हैं. घाटशिला और बहरागोड़ा जैसे इलाकों में पानी भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़कें, बाजार और स्कूल पानी में डूब चुके हैं.