Thursday, Jun 19 2025 | Time 05:26 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस दिन एंट्री करेगा मानसून, जानें अगले 3 दिनों का तापमान

Jharkhand Weather Update: झारखंड में इस दिन एंट्री करेगा मानसून, जानें अगले 3 दिनों का तापमान
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क:
झारखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है. राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में पिछले दिनों सुबह से ही बादल छाए हुए थे. वहीं, कई हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश भी हुई. मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में तापमान बढ़ सकती हैं. अगले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 -4 डिग्री की दर्ज किया जा सकती हैं. वहीं, आज, रविवार (8 जून 2025) को राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में हल्की वर्षा के साथ गर्जन होने के आसार हैं. विभाग ने 10 से 12 जून तक बादल छाये रहने और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

 

बारिश से तापमान में गिरावट

 

 पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत दक्षिणी और मध्य भाग में दोपहर के बाद हल्की बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया. सुबह से कड़ी धूप ने लोगों को परेशान कर रखा था. दोपहर के बाद बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे हैं. अन्य जिलों में भी यही हाल बना हुआ है. और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट देखी गई.  जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं, आज भी कुछ जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

 

झारखंड में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद संभव

 

इस बार सही समय पर मानसून दस्तक देगी. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मानसून आने तारीख 12 जून और रांची में 15 जून है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरी छमाही में देश में अच्छी मानसून की बारिश होगी. अनुमान है कि मानसून 10 से 15 जून के बीच झारखंड में दस्तक दे सकता है.  मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 12 जून तक मानसून का प्रवेश सामान्य है, लेकिन यदि इसमें देरी होती है तो गर्मी बढ़ने की संभावना है. जिससे प्रदेश के  अधिकतम तापमान में वृध्दि हो सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में भी गर्मी तेज होगी. 

 

अधिक खबरें
ACB को मिली बड़ी कामयाबी,  नावाबाजार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:53 PM

पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नावाबाजार के अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शैलेश कुमार पर मोटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर घूस मांगने का आरोप था.

ओखरगाड़ा को प्रखण्ड बनाए जाने की मांग हुई तेज, गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:41 PM

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड से अलग कर ओखरगाड़ा को नया प्रखण्ड बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिसे लेकर बुधवार को गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया. साथ ही उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. इस बार ओखरगाड़ा प्रखण्ड नव निर्माण संघर्ष समिति ने मुखर आवाज उठाते हुए झारखंड

बिजली संकट के लिए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पूर्व की भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:29 PM

झारखंड की धरती से निकलने वाले कोयले से पूरे देश को रोशन करने वाले डीवीसी और एनटीपीसी जैसी केंद्रीय कंपनियों की उदासीनता के कारण आज हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा सहित बड़कागांव क्षेत्र गहन बिजली संकट का सामना कर रहा है। बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस गंभीर मुद्दे पर भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायकों पर तीखा हम

गढ़वा में दो देसी कट्टों के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने छापेमारी कर हथियार भी किया बरामद
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:13 PM

गढ़वा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो देशी कट्टों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गढ़वा थाना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गढ़वा नीरज कुमार ने आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलदाग चौक

फायरिंग करने के मामले में कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा के खिलाफ चार्जशीट
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 3:05 PM

कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर फायरिंग करने के मामले में रांची पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने इस मामले में कुल छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट पेश की है.