Sunday, Jun 29 2025 | Time 17:20 Hrs(IST)
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
  • अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की झारखंड इकाई का पुनर्गठन, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग
  • रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से बनाई गई एक फर्जी फेसबुक आईडी, आम नागरिकों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
  • रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से बनाई गई एक फर्जी फेसबुक आईडी, आम नागरिकों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
  • बगहा के रामनगर में एक बच्चे के साथ जबरदस्ती यौन अपराध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  • Ranchi Weather Update: राजधानी रांची में अगले 2 घंटे के दौरान हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
  • Ranchi Weather Update: राजधानी रांची में अगले 2 घंटे के दौरान हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
  • झारखंड में भारी बारिश से हड़कंप, पूर्वी सिंहभूम के स्कूल में फंसे 162 छात्र सुरक्षित रेस्क्यू
  • झारखंड में भारी बारिश से हड़कंप, पूर्वी सिंहभूम के स्कूल में फंसे 162 छात्र सुरक्षित रेस्क्यू
  • पुरी रथ यात्रा में भगदड़ से तीन श्रद्धालुओं की मौत, SP और DM का तबादला; मुख्यमंत्री ने माफी मांगते हुए कार्रवाई के दिए आदेश
  • हिमाचल प्रदेश में बारिश से मची तबाही, कम से कम 17 लोगों की मौत, अरवों की सम्पत्ति तबाह
  • बगोदर के प्रवासी मजदूर की मुम्बई में दर्दनाक मौत, चार बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
  • बारिश में मोबाइल भीग जाएं तो घबराएं नहीं, जानें क्या करें और क्या नहीं
  • बिहार महागठबंधन का नया समीकरण आया सामने, ओवैसी की पार्टी भी आयी साथ!
  • बिहार महागठबंधन का नया समीकरण आया सामने, ओवैसी की पार्टी भी आयी साथ!
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानिए मौसम का हाल

झारखंड के लिए राहत भरा मौसम अपडेट
Jharkhand Weather Update: झारखंड में ठंड से जल्द राहत मिलने की उम्मीद, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानिए मौसम का हाल

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के लोगों के लिए राहत की खबर आई हैं. बीते 24 घंटों में राज्य भर में शुष्क मौसम का राज रहा लेकिन अब मौसम में हल्की सी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही हैं. राजधानी रांची सहित कई जिलों में सुबह का घना कोहरा और शाम की शीतलहर लोगों के लिए मुश्किल बन चुकी थी लेकिन अब ठंड में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं. 

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी इलाकों में बर्फबारी की तीव्रता में कमी आई है, जिससे पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती हैं. इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी और हवा में कनकनी भी कम रहेगी. आगे मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है कि आज 30 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों जैसे रांची, पाकुड़, लोहरदगा और खूंटी में सुबह घना कोहरा देखने को मिल सकता हैं. इसके कारण यात्रा करते वक्त विशेष सतर्कता की आवश्यकता हैं. धूप निकलने के बाद यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित रहेगा. वहीं अन्य इलाकों में मौसम सामान्य रहेगा लेकिन हल्का कोहरा छाया रह सकता हैं.

 

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में राहत मिलेगी. लेकिन अगले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने की संभावना हैं. 1 फरवरी तक झारखंड में मौसम इस तरह का ही रहेगा, जिसमें हल्के बादल और कोहरा देखने को मिल सकता हैं.

 

बीते 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटों में राज्य में मौसम शुष्क रहा. रांची का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा. कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा गया और बाद में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे. वहीं कई जिलों का तापमान अब भी 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में यह तापमान 10 डिग्री से ऊपर जाएगा.

 


अधिक खबरें
रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से बनाई गई एक फर्जी फेसबुक आईडी, आम नागरिकों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 4:58 PM

जिला प्रशासन को सूचना प्राप्त हुई है कि उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी (https://www.facebook.com/share/1Byb6iUvCy/) बनाई गई है. इस फर्जी आईडी के माध्यम से असामाजिक तत्वों द्वारा आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है.

Ranchi Weather Update: राजधानी रांची में अगले 2 घंटे के दौरान हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 3:47 PM

झारखंड में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है. राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राजधानी रांची में अगले 2 घंटे के दौरान गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने दिशनिर्देश जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. सुरक्षित स्थान में शरण लें. पेड़ के नीचे ना रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान अपने खेतों में ना जाए एवम् मौसम समान्य होने की प्रतीक्षा करें.

झारखंड में भारी बारिश से हड़कंप, पूर्वी सिंहभूम के स्कूल में फंसे 162 छात्र सुरक्षित रेस्क्यू
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 3:35 PM

झारखंड में मानसून ने पूरी ताकत के साथ दस्तक दी है, और राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. रांची से लेकर पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तक बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विशेष कर सिंहभूम क्षेत्र से जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति की खबरें सामने आ रही हैं. घाटशिला और बहरागोड़ा जैसे इलाकों में पानी भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सड़कें, बाजार और स्कूल पानी में डूब चुके हैं.

रिम्स 2 के जमीन विवाद को लेकर दिखा आंदोलन का नया स्वरूप, आक्रोशित किसानों ने सड़क किनारे लगाया बिचड़ा
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 1:33 AM

रिम्स के जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर से आंदोलन देखा जा रहा है जहां प्रशासन ने नगड़ी के किसानों को खेत में बिचड़ा डालने से रोका हैं. इसको देखते हुए आक्रोशित किसानों ने कांके-पिठोरिया मुख्य मार्ग स्थित सड़क के किनारे ही बिचड़ा लगाया.

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना
जून 29, 2025 | 29 Jun 2025 | 2:20 PM

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में सिमडेगा की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर निशाना साधा हैं और लिखा है कि "ये 18वीं सदी नहीं है, पर झारखंड के गांवों में हालात अभी भी वही हैं. सिमडेगा ज़िले के चुंदियारी गांव में एक बुज़ुर्ग महिला गंगो देवी के कमर में गंभीर चोट आई,