Thursday, Jun 19 2025 | Time 13:41 Hrs(IST)
  • इस्माइलपुर बिंद टोली में तटबंध निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी
  • बहरागोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश ने ही दिखा दिया अपना रूद्र रूप
  • करकरी नदी में फंसे 6 मजदूर, रातभर पुल पर टिकी रही जान, राहत अभियान जारी
  • बरसात में रेलवे क्वार्टर के छत से पानी टपकने से रेल कर्मी परेशान
  • NH19 के पास सियाराम बस हादसा, 10 लोग घायल
  • भारी बारिश के कारण तोरपा-सिमडेगा रोड पर बना पुल क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों का परिचालन रुका
  • पटना साहिब को जाम से मिलेगी राहत: 56 करोड़ की लागत से पटना घाट सड़क परियोजना 2026 तक होगी पूरी
  • बेतिया में दबंगों का तांडव: महिलाओं के सामने अश्लील हरकत के बाद लाठी-डंडे और पत्थरों से घर पर हमला, पुलिस मूकदर्शक
  • नेपाल बॉर्डर से सटे दल्लेगांव की बदहाली: सड़क और पुल के अभाव में जनाजे के लिए भी करनी पड़ती है नदी पार
  • लगातार दो दिनों से हो रही मानसून की बारिश से लोग त्राहिमाम
  • सतीघाट में खतरे के निशान पर स्वर्णरेखा नदी, गंगा मंदिर डूबने की स्थिति में!
  • जारी में सिर्फ 8 दिन में धंसने लगी नई सड़क, निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप
  • झारखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से पलामू की कोयल नदी के जलस्तर में वृद्धि
  • सिमडेगा-रांची मार्ग पर भारी बारिश का कहर, तोरपा और खूंटी के बीच पुलिया टूटी, एक वाहन फंसा, यातायात बाधित
  • खूंटी के मुरहू में एक दर्दनाक हादसा, दो बच्चे कुएं में दबे
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ेगा ठंड का कहर! 3 दिन बाद होगा मौसम में बड़ा बदलाव

IMD ने जारी किया अलर्ट
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बढ़ेगा ठंड का कहर! 3 दिन बाद होगा मौसम में बड़ा बदलाव

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में सर्दी ने फिर से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं. राजधानी रांची में ठंड ने बीते 24 घंटों में लोगों की परेशानियों को और बढ़ाया हैं. दिन के वक्त भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था और दोपहर में भी सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया हैं. कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिसके कारण 5 फीट की दूरी पर खड़ी गाड़ी भी नजर नहीं आ रही.

 

मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट आई हैं. आने वाले 24 घंटों में और सर्दी बढ़ने का अनुमान है, जिससे रात में कनकनी और बढ़ सकती हैं. तापमान में गिरावट के कारण ठंड और अधिक महसूस होगी. हालांकि, पश्चिमी विक्षोम के प्रभाव से तीन दिन बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है लेकिन फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं.

 

कोहरे का प्रकोप और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कोहरे के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया हैं. सुबह के समय कोहरे का प्रभाव काफी तेज होगा, जिससे सड़कें बेहद धुंधली नजर आएंगी. विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे शाम या रात के समय यात्रा न करें क्योंकि कोहरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता हैं. सुबह 8 बजे या 9 बजे के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई हैं. 

 

शीतलहर का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम के वक्त शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ेगी. विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता हैं. 

 

आज का तापमान 

आज धनबाद, गिरिडीह, पाकुड़,देवघर, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. वहीं चतरा, लातेहार, लोहरदगा, कोडरमा, गढ़वा, पलामू में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. इसके अलावा हजारीबाग, खूंटी, रांची, बोकारो, रामगढ़, गुमला में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. साथ ही सिमडेगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. 

 

अधिक खबरें
बहरागोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश ने ही दिखा दिया अपना रूद्र रूप
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 1:10 PM

बहरागोड़ा व बरसोल में बीते दो दिनों से भारी वर्षा हो रही है. लगातार हो रही वर्षा के कारण तापमान में भी गिरावट आयी है.जिससे लोग गर्मी से राहत महसूस किये हैं. वहीं रह-रह कर दिन भर हुई वर्षा के कारण लोगों का जन जीवन अस्त-व्यस्त है. दिन भर हो रही वर्षा के कारण ग्रामीण क्षेत्र में कहीं-कहीं नाली से निकाला गया कचड़ा वर्षा के कारण पसर गया वहीं जल जमाव के कारण भी क्षेत्र में परेशानी हुई.वहीं किसानों की चेहरे में खुशी है.

बिहार सिपाही भर्ती मामले को लेकर झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों में ईडी की दबिश
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 10:45 AM

एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. नीट पेपर लीक मामले में राजधानी रांची समेत कई जगहों पर सुबह-सुबह ईडी का छापा पड़ा हैं.

झारखंड शराब घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई! छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 11:28 AM

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया हैं. जानकारी के मुताबिक, ACB ने सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया और अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है, जहां उसे ACB कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ट्रेन में ही नहीं, स्टेशन परिसर में भी गंदगी फैलाई तो खैर नही,नशा, धूम्रपान और कूड़ा फैलाने पर भरना होगा जुर्माना
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 9:47 AM

ट्रेन में ही नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन पर भी गंदगी फैलाना महंगा पड़ सकता है. अब न केवल अपील के जरिए लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा, बल्कि अभियान चलाकर ऐसे लोगों से जुर्माने का बसुला जाएगा. पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर रेल मंडल ने रेल यात्रा को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

20 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 8:33 AM

झारखंड कैबिनेट की बैठक 20 जून को होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में बैठक आयोजित की जाएगी. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर हेमंत सोरेन सरकार मुहर लगाएगी.