Wednesday, Jul 2 2025 | Time 07:16 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: बारिश के बाद रांची का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट; जानिए आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather Update: बारिश के बाद रांची का मौसम हुआ सुहाना, तापमान में आई गिरावट; जानिए आज के मौसम का हाल

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः झारखंड में फिलहाल मानसून कमजोर स्थिति में है. यही कारण है कि कहीं झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं बिल्कुल शुष्क मौसम है. प्रदेश के लगभग जिलों में हुई बारिश के कारण पूरे राज्य का मौसम सुहाना हो गया है. राजधानी रांची में भी बीते 24 घंटें में बारिश हुई है. इससे मौसम में नमी आ गई है. तापमान में काफी कमी आ गई है. मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है. हालांकि, इस बारिश के बाद भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है.




आज भी बारिश के अनुमान 

वहीं, आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो भी गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है. हर जिले में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है, जिसके लिए एहतियात बरतनी जरूरी है.

 


 


 

अबतक 47 फीसदी कम हुई बारिश 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक सरकुलेशन बना हुआ है जिसका असर राज्य में देखने को मिल रहा है. पिछले 2-3 दिनों से अच्छी बारिश हुई जिससे डिफिशिएंसी रेट में भी कमी आई है. फिलहाल अबतक 47 फीसदी कम बारिश हुई है.

 
अधिक खबरें
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:25 PM

3 जुलाई को सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के संभावित गढ़वा जिला आगमन पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन के मद्देनज़र जिले में विधि व्यवस्था, चाक-चौबंद एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक कर किये जा रहें आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गढ़वा आगमन सदर प्रखंड के हूर मोड़ मैदान स्थल पर होगा, जहां से बहु प्रतीक्षित एनएच- 75 पर निर्मित बाईपास सड़क का उद्घाटन किया जाना है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

भोगनाडीह की घटना को लेकर भाजपा उतरी सड़क पर, फूंका हेमंत सोरेन का पुतला
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 10:09 PM

बीते 30 जून, हूल दिवस पर शहीद सिदो–कान्हो के जन्मस्थली भोगनाडीह में सिदो–कान्हो के परिजनों एवं ग्रामवासियों को स्थानीय प्रशासन द्वारा पूजा करने से रोकने एवं उनपर लाठी चार्ज एवं आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में भाजपा की राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आज भाजपा, रांची महानगर जिला के द्वारा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में अल्बर्ट एक्का चौक पर हेमंत सोरेन का पुतला फूंका गया. इससे पूर्व पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में हाथों में पार्टी का झंडा एवं हेमंत सोरेन का पुतला लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला स्कूल मैदान से जुलूस के रूप ने अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे एवं भोगनाडीह की घटना के विरोध में घंटों प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका.

समाज के लिए एक प्रेरणा हैं चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह, लगातार 10 वर्षों से रिम्स में दे रहीं हैं सेवा
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:54 PM

रिम्स की चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर दिव्या सिंह समाज के लिए एक प्रेरणा हैं. दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार 10 वर्षों से रिम्स में बतौर डॉक्टर सेवा दे रही हैं. व्हीलचेयर पर होने के बावजूद डॉ. दिव्या अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभा रही हैं.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ली जानकारी
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:45 PM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी को निदेश दिया कि इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा को हर जरूरी चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करवाते हुए हुए उन्हें सूचित करें. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एक्स में माध्यम से कहा कि झारखण्ड सरकार विमल लकड़ा जी के साथ पूरी तरह खड़ी है. उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि इलाज में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी.

देशभर में मनाया जा रहा डॉक्टर्स डे, बोले डॉक्टर- मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म
जुलाई 01, 2025 | 01 Jul 2025 | 9:36 PM

देशभर में डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है. यह दिन डॉक्टरों के समर्पण और सेवा भावना को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. कोरोना जैसी महामारी हो या रोजमर्रा की बीमारी, डॉक्टर हर मोर्चे पर डटे रहते हैं. इस मौके पर कई अनुभवी डॉक्टरों ने कहा कि मरीजों की सेवा करना ही हमारा धर्म है. समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए डॉक्टर हर चुनौती का सामना करते हैं. उन्होंने कहा कि आज के दिन समाज को भी डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिए और उनके योगदान को याद रखना चाहिए.