Monday, Jun 9 2025 | Time 09:22 Hrs(IST)
  • गर्मी में फेल हुआ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का AC, वाराणसी स्टेशन पर यात्रियों का फूटा गुस्सा, किया जोरदार हंगामा
  • झारखंड हाईकोर्ट में आज से फिर बजेगी अदालत की घंटी, गर्मी की छुट्टियों के बाद खुलेगा कोर्ट
  • नशे में धुत युवक ने दो लोगों की बेरहमी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • शराब घोटाले का पर्दाफाश करने वाले दो IAS अफसरों को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आसमान से बरस रही आग, गर्मी से जनजीवन बेहाल, 10 जून से राहत की उम्मीद
झारखंड


नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर

नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उनके निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर है. डॉ शोभा चक्रवर्ती ने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. झारखंड की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसने मिलने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे. 

 

झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ 

झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती रिम्स के गाइनोलॉजिस्ट विभाग की एचओडी भी रही थीं.  उन्होंने अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया. रांची सहित देशभर में वह एक विश्वसनीय नाम थीं. सात साल पहले आए हार्ट अटैक से उभरने के बाद वह दोबारा अपने चेम्बर में नियमित रूप से मरीजों को देखने लगी थीं. एक निजी मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि उनका मन मरीजों के बिना नहीं लगता है. 

 


डॉ. शोभा चक्रवर्ती के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

 

- सेवा और अनुभव: डॉ. चक्रवर्ती ने 55 वर्षों के अपने करियर में 35,000 से अधिक डिलीवरी करवाईं. वह अपने मरीजों से बहुत प्यार करती थीं और बिना उनसे मिले उनका मन नहीं लगता था.

- स्वास्थ्य और निधन: कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में इलाज चल रहा था. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना था. 

- विरासत: डॉ. चक्रवर्ती ने वृद्धावस्था में चिकित्सा की जरूरत पर जोर दिया. वह दिन में दो घंटे पढ़ाई करती थीं और मानती थीं कि पढ़ाई से ही खुद को अपडेट रखा जा सकता है. 


 


 

 

अधिक खबरें
झारखंड हाईकोर्ट में आज से फिर बजेगी अदालत की घंटी, गर्मी की छुट्टियों के बाद खुलेगा कोर्ट
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 8:13 AM

झारखंड हाईकोर्ट की गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी है और आज यानी सोमवार को हाईकोर्ट दोबारा खुल रहा हैं. 12 मई से 6 जून तक चला ग्रीष्मावकाश अब समाप्त हो चुका हैं. इस दौरान न्यायिक कार्य भले ही सीमित रहा हो लेकिन हाईकोर्ट परिसर में कानून की प्रक्रिया पूरी तरह बंद नहीं थी.

शराब घोटाले का पर्दाफाश करने वाले दो IAS अफसरों को नोटिस, जमशेदपुर और रामगढ़ के DC को देनी होगी गवाही
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 7:33 AM

झारखंड में बहुचर्चित 38 करोड़ रूपए के शराब घोटाले की जांच ने अब एक नया मोड़ ले लिया हैं. इस घोटाले को उजागर करने वाले दो सीनियर IAS अधिकारियों करण सत्यार्थी और फैज अक अहमद को अब ACB ने गवाह के तौर पर नोटिस भेजा हैं. दोनों अधिकारियों को पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया गया हैं.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आसमान से बरस रही आग, गर्मी से जनजीवन बेहाल, 10 जून से राहत की उम्मीद
जून 09, 2025 | 09 Jun 2025 | 7:03 AM

झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया हैं. राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में रविवार को झुलसाने वाली धूप और उमस से लोग परेशान नजर आए. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छा गया और बाजार भी सुने दिखे. हालांकि साहिबगंज और गोड्डा जैसे जिलों में हल्की बारिश हुई लेकिन वह भी गर्मी और उमस से राहत नहीं दिला सकी.

जमशेदपुर के टेल्को में भूतों का आतंक, दोपहर होते ही खुद-ब-खुद उल्टी दिशा में पलट जाती है बाइक
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 1:32 AM

झारखंड का आर्थिक राजधानी जमशेदपुर के टेल्को में इन दोनों भूतों का चर्चा जोरों पर है.और यह चर्चा भूतों द्वारा गाड़ी पलटने का है. यह भूतों का कारनामा सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है. जो कि यह अब चर्चा का विषय़ बन चुका हैं.

Jharkhand Liquor Scam: शराब घोटाला में ACB की जांच हुई तेज, छह कारोबारियों को एसीबी का नोटिस
जून 08, 2025 | 08 Jun 2025 | 9:29 AM

झारखंड में 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की जांच तेज हो गई है. एसीबी ने अब तक मैन पावर सप्लाई करने वाली कंपनियों समेत शराब कारोबार से जुड़े छह कारोबारियों को नोटिस जारी किया है. इन सभी कारोबारियों को अलग-अलग तिथियों पर एसीबी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जिनमें छत्तीसगढ़ निवासी सिद्धार्थ सिंघानिया का नाम प्रमुखता से शामिल है.