Thursday, Jul 10 2025 | Time 09:05 Hrs(IST)
  • Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह-सवेरे झमाझम बारिश, सूबे के 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
देश-विदेश


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. अंसारी के कार्यों की सराहना की
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अध्यक्ष महोदय को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया.


मुलाकात के दौरान डॉ. अंसारी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत रिपोर्ट खड़गे को सौंपते हुए कहा कि वे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. साथ ही, संगठन और कार्यकर्ताओं को मजबूत करने की दिशा में भी सतत प्रयासरत हैं.



मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. अंसारी के कार्यों की सराहना की


राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉ. अंसारी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, "आप अच्छा कार्य कर रहे हैं. सोशल मीडिया के इस दौर में सब कुछ पारदर्शी है और हम सभी को मालूम है कि कौन कैसा कार्य कर रहा है. इसी तरह सेवा करते रहिए और विभाग के साथ-साथ पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत बनाइए."


कांग्रेस अध्यक्ष की प्रेरणादायी बातों से उत्साहित मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और गौरव का विषय है. उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे नई ऊर्जा और संकल्प के साथ झारखंड लौट रहे हैं और आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य करते हुए पार्टी व विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संकल्पित हैं.


ये भी पढ़ें- स्पीकर रबिन्द्रनाथ महतो ने स्कूली शिक्षा सचिव को लिखा पत्र, कार्य से हटाये गये पारा शिक्षकों को बहाल करने पर विचार करने का निर्देश 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 7:24 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान विधायक, पूर्व मंत्री और झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह भी मौजूद थे.

राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल में भर्ती गुरुजी शिबू सोरेन का जाना हालचाल, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 5:55 PM

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

Breaking: राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा, 2 शव मल्बे से बरामद
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 1:52 AM

राजस्थान के चुरू में बड़ा विमान हादसा हुआ हैं. वायुसेना का प्लेन क्रैश हो गया हैं. मलबे से एक सैनिक का शव बरामद किया गया हैं. हालांकि, सेना की तरफ से अभी तक आधिकारिक पुष्ठी नहीं हुई हैं.

क्या सचमुच आदिवासी आन्दोलन को दिल्ली विश्वविद्याल ने अपने सिलेबस से हटा दिया है?
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 2:35 PM

श में संवेदनशील मुद्दों पर चल रहे एक तरह के 'आन्दोलन बीच खबर है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने अपने सिलेबस के चैप्टर्स से कुछ विषयों को बाहर कर दिया है. इन विषयों को संवेदनशील मानते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है. जिन विषयों को लेकर डीयू ने कदम उठाया है, उनमें हिंदू राष्ट्रवाद, इस्लाम का उदय जैसे विषय शामिल है

विवाह के तीन साल बाद बेवफाई की हद! प्रेमी संग मिलकर पति को दिया जहर
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 11:13 AM

उत्तर प्रदेश के कोतवाली देवबंद क्षेत्र में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं. मृतक की बहनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं.