न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची की बेटी साक्षी जैन ने न सिर्फ झारखंड का बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया हैं. दुनिया की फेमस फोब्स मैगजीन की थर्टी अंडर-30 एशिया के सूची में साक्षी शामिल हुई हैं. सोशल मीडिया, एडवरटाइजिंग कैटेगरी 2025 में उनका चयन हुआ हैं. साक्षी एक कंटेंट क्रिएटर है और साथ ही वो चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं. आपको बता दें कि, साक्षी के सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में 1.7 मिलियन, यूट्यूब पर 6.90 लाख और लिंकडिन पर 1.50 लाख फॉलोवर्स और सस्क्राइबर्स हैं.