Friday, Jul 18 2025 | Time 11:56 Hrs(IST)
  • राज्य सरकार ने नई दिल्ली के झारखंड भवन को लेकर लिया फैसला: निजी भुगतान पर कमरा आरक्षण पर लगी रोक
  • झारखंड के मशहूर ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा मंजूर, कई बड़े मामले कर चुके उजागर
  • व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या से इलाके में सनसनी, 24 घंटे में दो हत्याएं
  • जर्जर स्कूल भवन हुआ खतरनाक, शिक्षक के निजी घर में बोरी बिछाकर पढ़ते हैं बच्चे
  • बरवाडीह के लात पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका चयन में फर्जीवाड़ा फर्जी हस्ताक्षर और बिना चयन प्रक्रिया के नियुक्ति, ग्रामीणों में आक्रोश
  • अधिकारियों के उदासीनता के कारण बरवाडीह का रेलवे कॉलोनी सुरक्षा एवं स्वच्छता से है कोसो दूर
  • मोतिहारी में मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस का पोस्टर वार, 'फीकी चाय की दुकान' से साधा निशाना
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठी बार मोतिहारी वासियों को देंगे 7200 करोड़ की योजना
  • बज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, खेत में कर रही थी धान रोपाई
  • हजारीबाग के चिंतपूर्णी प्लांट में जोरदार धमाका, मजदूरों और गग्रामीणों में दहशत का माहौल
  • झारखंड में मेट्रो रेल का सपना हो सकता है पूरा, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा पत्र
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पश्चिम बंगाल और बिहार दौरा: 12,000 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
झारखंड


शहरी स्वच्छता में झारखंड के शहरों का दबदबा जारी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के दो शहर सम्मानित

महामहीम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर को किया सम्मानित
शहरी स्वच्छता में झारखंड के शहरों का दबदबा जारी, स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में राज्य के दो शहर सम्मानित

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में राज्य नें लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की है. इसी क्रम में गुरुवार दिनांक 17 जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को भारत सरकार की ओर से एक बार फिर सम्मानित किया गया है.
 
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में देश के राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25  का परिणाम घोषित किया गया और बेहतर प्रदर्शन करनेवाले शहरों को सम्मानित भी किया गया.
 
3-10 लाख तक की आबादी वाले स्वच्छ शहरों में झारखंड के जमशेदपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसपर  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू नें जमशेदपुर को सम्मानित किया . वहीं बुंडू को झारखंड के प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर के रूप में  केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सम्मानित किया.इस मौके पर राज्य सरकार की ओर से नगर विकास एव आवास विभाग  के प्रधान  सचिव सुनील कुमार, राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार और जमशेदपुर अधीसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार और बुंडू नगर पंचायत के पदाधिकारियों नें सम्मान प्राप्त किया . 
 
इस मौके पर महामहीम राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य विभाग के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला नें झारखंड सरकार, राज्य के नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों खासकर जमशेदपुर और बुंडू के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी.
 
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के कुछ अन्य श्रेणी में भी झारखंड के शहरों का प्रदर्शन बेहतर रहा है.
  • स्वच्छता के क्षेत्र में जमशेदपुर को पांच सितारा शहरों की सूची में शामिल किया गया है.
  • झारखंड के देवघर,जुगसलाई और चाकुलिया को वन स्टार रैंकिंग प्राप्त हुआ है.
  • वाटर प्लस शहरों की सूची में जमशेदपुर को जगह मिली है.
  • बुंडू,चिरकुंडा,राजमहल,साहिबगंज और देवघर को ODF ++  श्रेंणी में रखा गया है.

 

शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड का प्रदर्शन
गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नही थी पर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण 2017,2018,2019,2020,2021, 2022,2023 में राज्य की जनता के सहयों और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य नें स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किए हैं. वर्तमान समय में  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभागीय मंत्री सुदिब्य कुमार के मार्गदर्शन तथा सफाईकर्मियों के प्रति संवेदनशीलता का हीं नतीजा है कि आज राज्य के दो शहरों को स्वच्छता के क्षेत्र में ये सम्मान प्राप्त हुआ है.
 
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में विभाग और निकायों द्वारा उठाए गए कुछ महत्वपूर्ण कदम.
 
  • स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 से पहले सभी निकायों में बैठक,कार्यशाला और कैंपेन आयोजित हुआ.
  • समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करनें के लिए कार्यक्रम चलाए गए.
  • डोर टू डोर वैस्ट कलेक्शन सुनिश्चित कराया गया.
  • सेग्रिगेशन एंड प्रोसेसिंग ऑफ वैस्ट को प्राथमिकता दी गयी.
  • पीट कंपोस्टिंग एंड ऑनसाइट कंपोस्टिंग के लिए नगर निकायों और नागरिकों को प्रोत्साहित किया गया.
  • रीसाइक्लर्स को नगर निकायों के साथ जोड़ा गया.
  • कैरी बैग को वैन किया गया और सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल में कमी लायी गयी.
  • स्वच्छता ऐप के माध्यम से सफाई से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निदान किया गया.
 
प्रधान सचिव ने दिया बधाई
इधर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार नें इस सफलता के लिए  मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व और विभागीय मंत्री सुदिब्य कुमार के मार्गदर्शन और नागरिकों के सहयोग को श्रेय देते हुए विभाग से अगले सर्वेक्षण में और बेहतर प्रदर्शन का उम्मीद जताया है. उन्होंनें सभी नगर निकायों को निर्देश भी दिया है कि वो साफ सफाई को अपनी प्राथमिकता में रखकर कार्य करें.
 
निदेशक ने दी बधाई
राज्य शहरी विकास अभिकरण और राज्य में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के निदेशक सूरज कुमार नें कहा है कि  यह जमशेदपुर और बुंडू के लिए गौरव का क्षण है.  मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड के निरंतर मार्गदर्शन और प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग सुनील कुमार जी के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हो सकी है, उन्होंने सभी नगर निकायों के पदाधिकारी,कर्मी ,सफाई कर्मी और नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अपना सहयोग देने के लिए बधाई दिया.
 

 

 

 

 

 

 

 

 
अधिक खबरें
बारिश से स्कूल का जर्जर भवन गिरा, मलबे में दबकर एक की मौत, 4 घायल
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 9:42 AM

राजधानी रांची के पिस्का मोड़ में एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां पिस्का मोड़ स्थित एक विद्यालय का जर्जर भवन गिर गया.

राज्य सरकार ने नई दिल्ली के झारखंड भवन को लेकर लिया फैसला: निजी भुगतान पर कमरा आरक्षण पर लगी रोक
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:57 AM

दिल्ली स्थित झारखंड भवन में राज्य के जूनियर अधिकारियों और कर्मचारियों को कमरा आवंटित नहीं किया जायेगा. जूनियर अधिकारी दिल्ली स्थित झारखंड भवन में निजी भुगतान कर कमरा आवंटित करा लेते हैं.

झारखंड के मशहूर ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा मंजूर, कई बड़े मामले कर चुके उजागर
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 10:45 AM

झारखंड ईडी के संयुक्त निदेशक कपिल राज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं. साथ ही उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया हैं. जानकारी के मुताबिक, ईडी से सेवा लेने के बाद से वे वर्तमान में डीडीजीआई दिल्ली जोन में अपर आयुक्त थे. इसी पद पर रहते हुए उन्होंने इस्तीफा के लिए पत्र लिखा था.

झारखंड में मेट्रो रेल का सपना हो सकता है पूरा, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा पत्र
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 7:14 AM

झारखंड के लोगों को जल्द ही मेट्रो की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होने वाली है. इस संबंध में झारखंड सरकार ने रांची, धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो रेल परियोजना के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. यह प्रस्ताव भारत सरकार के शहरी विकास और आवास मंत्रालय के सचिव को प्रस्तुत किया गया है.

Jharkhand Weather: झारखंड में बारिश का कहर! पलामू, खूंटी समेत कई जिलों में अलर्ट जारी
जुलाई 18, 2025 | 18 Jul 2025 | 6:20 AM

झारखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आसमान से बरसती बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया हैं. खासकर पलामू, जहां बीते 24 घंटे में भारी बारिश हुई हैं. बारिश का यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और आने वाले दिनों में भी राहत मिलने की संभावना नहीं हैं.