न्यूज11 भारत
रांची: झामुमो से संबद्ध झारखंड कोलयरी मजदूर यूनियन कार्यसमिति की घोषणा कर दी गयी है. जिसमें शिबू सोरेन को पुन: अध्यक्ष चुना गया है. वहीं पूर्व कमेटी संयुक्त सचिव के पद पर रहे वरिष्ठ विधायक लोबिन हेब्रोम को नयी कमेटी में जगह नहीं दी गयी है. पूरी कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल 29 लोगों को जगह दी गयी है.
देखें कौन क्या बने
अध्यक्ष : शिबू सोरेन
उपाध्यक्ष : मथुरा प्रसाद महतो, शशांक शेखर भोक्ता, योंगेंद्र प्रसाद महतो
महासचिव : फागू बेसरा
संगठन सचिव : विनोद कुमार पांडेय
सचिव : जयनारायण महतो, शैलेंद्र मैथी
कोषाध्यक्ष : बोधन मांझी
कार्यकारिणी सदस्य: संजीव बेदिया, दिलीप मंडल, अपूर्व सरकार, उमाशंकर सिंह, डीडी सिंह, लखी सोरेन, हराधन रजवार, आभाष चंद्र गांगूली, मो इकबाल अहमद, मनोज कुमार वर्मा, बिंदेश्वरी रविदास, कोदोर मांझी, रंथु उरांव, सोनाराम मांझी, नकुल महतो, रामचंद्र वर्मा, संजय हेब्रोम, तालाबाबू हेब्रोम, युद्धेश्वर सिंह, विनोद सिंह.