Saturday, Mar 22 2025 | Time 14:31 Hrs(IST)
  • इस देश में महिलाओं को पहाड़ पर ले जाने पर मिलते है इतने पैसे! कॉरपोरेट जॉब का पैकेज भी फेल
  • Indian Railway: अब कंफर्म टिकट मिलना हुआ पक्का! जितनी सीटें उतनी ही टिकट बेचेगा रेलवे
  • चार पहिया वाहन के चपेट में आया युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस
  • विश्व जल दिवस पर वाकोलतोड़िया गांव में प्रभातफेरी
  • डीवीसी ईडीसीएल बोकारो थर्मल कार्यालय में हुआ वार्षिक आम सभा (AGM) का आयोजन, मनीष चौधरी बने अध्यक्ष
  • पूर्व पार्षद के निधन के बाद नगर पंचायत ने पत्नी को सौंपा बकाया मानदेय का चेक
  • सीरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामले को लेकर रांची में दिखा बंदी का असर
  • सुनीता विलियम्स को मिलेगा ओवरटाइम का खर्च, राष्ट्रपति ट्रंप देंगे अपने जेब से पैसे
  • रांची में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद गोली बारी
  • रांची में दो गुटों के बीच मारपीट के बाद गोली बारी
झारखंड


इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में जमशेदपुर व मुंबई सिटी फुटबॉल टीम का मैच 1-1 से ड्रॉ

इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में जमशेदपुर व मुंबई सिटी फुटबॉल टीम का मैच 1-1 से ड्रॉ

 मुजतबा हैदर रिजवी/ न्यूज11भारत


जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में शुक्रवार को हुए इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब का मैच एक-एक से ड्रा रहा. इस मैच के साथ ही जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के कुल 21 पॉइंट हो गए हैं. अंक तालिका में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब छठे स्थान पर आ गया है. जबकि उसने 19 मैच खेले हैं. अभी जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को तीन मैच खेलने और बाकी हैं. आज हुआ फुटबॉल मैच कांटे का रहा. दोनों टीमों ने गोल करने के लिए संघर्ष किया.

 


 

सबसे पहले जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी जावी सीवेरियो ने 60 वें मिनट में गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई. जमशेदपुर एफसी को बढ़त मिलते ही मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ी गोल करने के लिए जी जान से जुट गए. मुंबई एफसी के खिलाड़ियों को 74 वें मिनट में सफलता मिली. जब उन्होंने एक गोल कर मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया. फर्स्ट हाफ में दोनों टीम गोल नहीं दाग सकी थीं. दोनों टीमों ने दूसरे हाफ में एक दूसरे के खिलाफ गोल दागे. जमशेदपुर एफसी का अगला मैच 30 मार्च को केरला ब्लास्टर से होगा. 

 

अधिक खबरें
मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वित्त मंत्री  राधाकृष्ण किशोर से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी
मार्च 21, 2025 | 21 Mar 2025 | 4:10 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची के स्टेट हैंगर में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. विदित हो कि उन्हें बेहतर इलाज के लिए विशेष विमान से नई दिल्ली ले जाया जा रहा है.

बंदी के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 1:35 PM

रांची बंदी को लेकर हीनू चौक पर रांची एसडीएम के साथ बंद समर्थकों के द्वारा धक्का मुक्की की खबर सामने आ रही है. मौके पर पुलिस ने बंद समर्थकों पर काबू पा लिया है. रांची के कई चौक चौराहों पर बंद समर्थकों के द्वारा हंगामा किया जार हा है. बंदी के दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच

फसलों को हुए नुकसान का तीन दिन में सौंपे रिपोर्ट, कृषि विभाग ने उपायुक्तों को किया निर्देशित
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 1:11 PM

झारखंड में कल हुई ओलावृष्टि को लेकर सभी उपायुक्तों को कृषि विभाग ने निर्देश त किया है साथ ही फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर तीन दिनों में रिपोर्ट

एक व्यक्ति के चक्कर में पड़ी 9-9 लड़कियां, शादी करने के बाद करता था ये कांड
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 12:57 PM

सोनभद्र में एक बड़ी अजीबोगरीब घटना घटी है, कोतवाली में तीन महिला ने आकर एक व्यक्ति के उपर आरोप लगाया है कि उसने 9 महिलाओं के साख विवाह कर रखा है. पुलिस ने एक शिक्षिका के तहरीर पर जांच शुरु किया. आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पर आरोप है कि वो सिर्फ नौकरीपेशा महिला को ही अपना शिकार बनाता था. एक महिला के अकाउंट से 41 लाख का लोन लेने का भी आरोप है.

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या
मार्च 22, 2025 | 22 Mar 2025 | 11:54 AM

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के गोपाल मंदिर रोड नंबर 3 में किराए के मकान में रहने वाले नितेश कुमार राय का शव उसके ही कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया.