Saturday, Jul 12 2025 | Time 13:46 Hrs(IST)
  • पूर्व मंत्री आलमगीर आलम खटखटाएंगे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, ऑर्डर कॉपी का अध्ययन के बाद में दाखिल करेंगे जमानत की अर्जी
  • बोकारो वन भूमि घोटाला मामले में इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन को CID ने किया गिरफ्तार
  • आज 51 हजार युवाओं को PM मोदी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, रांची के CCL सभागार में लगा है रोजगार मेला
  • एकाउंट्स और ऑडिट विषय पर दो दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आगाज, मुख्य अतिथि के रूप में जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद हुए शामिल
  • गढ़वा के मेढ़ना कला और लापो में गढ़वा एसडीएम के आदेश पर 60 ट्रैक्टर अवैध बालू किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज
  • पतरातू में सांड का आतंक, हमले से दो घायल
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देश-विदेश


IPL 2025: नीलामी के बाद किस टीम का पलड़ा हुआ भारी, देखें सभी 10 टीमों के फुल स्क्वॉड के नाम

IPL 2025: नीलामी के बाद किस टीम का पलड़ा हुआ भारी, देखें सभी 10 टीमों के फुल स्क्वॉड के नाम

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए दो दिवसीय Mega Auction को 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में समाप्त किया गया हैं. इस दौरान 10 टीमों ने कुल 182 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ₹639.15 करोड़ खर्च किए लेकिन चर्चा का केंद्र बने वो तीन खिलाड़ी, जिन पर ऐसी बोलियां लगीं कि IPL इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए.  

 

यह तीन खिलाड़ी रहे चर्चा का केंद्र

इस बार नीलामी में विकेटकीपर ऋषभ पंत, बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर छाए रहे. ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹27 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ बोली लगाकर पंत को अपने खेमे में शामिल किया और वह IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए. श्रेयस को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ₹21 करोड़ में खरीदा और वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ₹23.75 करोड़ में खरीद वापस अपने साथ जोड़ा हैं. 

 

5 टीमों को अभी भी कप्तान की तलाश

दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) अभी भी अपने कप्तान की खोज हैं. कप्तान की घोषणा जल्द होने की उम्मीद हैं.  

 

फैंस को बड़ी उम्मीदें  

IPL 2025 न केवल खिलाड़ियों के लिए बल्कि उनके फैंस के लिए भी काफी रोमांच होगा. हर टीम का स्क्वॉड ऐसा दिखता है कि कोई भी मुकाबला किसी भी दिशा में जा सकता हैं.  

 

IPL 2025 के लिए सभी 10 स्क्वॉड

 

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), रवींद्र जडेजा (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़) और महेंद्र सिंह धोनी (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, आर. अश्विन, खलील अहमद, नूर अहमद, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, सैम करन, दीपक हुड्डा, गुरजपनीत सिंह, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ.

 

मुंबई इंडियंस (MI)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़) और तिलक वर्मा (8 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, रॉबिन मिंज, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, विल जैक्स, कृष्णन श्रीजीत, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, राज अंगद बावा, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर.

 

गुजरात टाइटन्स (GT)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़) और राहुल तेवतिया (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- कगिसो रबाडा, जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, मोहम्मद सिराज, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, मानव सुथार, वॉशिंगटन सुंदर, कुमार कुशाग्र, गेराल्ड कोएट्जी, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड, साई किशोर, ईशांत शर्मा, गुरनूर बरार, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत.

 

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), ट्रेविस हेड (14 करोड़) और नीतीश कुमार रेड्डी (6 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान किशन, राहुल चाहर, अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, एडम जाम्पा, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, सचिन बेबी.

 

राजस्थान रॉयल्स (RR)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), ध्रुव जुरेल  (14 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), शिमरॉन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा  (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसारंगा, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, महीष तीक्ष्णा, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह, फजलहक फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा.

 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, फिल साल्ट, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, टिम डेविड, जैकब बेथेल, लुंगी एनगिडी, देवदत्त पडिक्कल, अभिनंदन सिंह, स्वास्तिक चिकारा, मोहित राठी.

 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़) और मोहसिन खान (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, डेविड मिलर, हिम्मत सिंह, एम. सिद्धार्थ, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, दिग्वेश सिंह, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, शाहबाज अहमद, राजवर्धन हंगरगेकर, मैथ्यू ब्रीट्जके, अर्शिन कुलकर्णी.

 

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- अक्षर पटेल (16.50 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- केएल राहुल, मिचेल स्टार्क, हैरी ब्रूक, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, टी. नटराजन, करुण नायर, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस,समीर रिजवी,  मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, दुष्मंथा चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, विप्रज निगम,  त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी.

 

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- सुनील नरेन  (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़) और रमनदीप सिंह (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डिकॉक, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक.

 

पंजाब किंग्स (PBKS)

 

रिटेन हुए खिलाड़ी- शशांक सिंह (5.5 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़).

खरीदे गए खिलाड़ी- अर्शदीप सिंह, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहाल वढेरा, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, मार्को जानसेन, जोश इंग्लिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह, कुलदीप सेन, लॉकी फर्ग्यूसन, प्रियांश आर्य, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, जेवियर बार्टलेट, एरॉन हार्डी, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे.

 


 

 

 
अधिक खबरें
गर्मियों में क्यों बढ़ जाता है UTI का खतरा, जानें इसके प्रमुख कारण और बचाव के उपाय
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:30 AM

जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है, शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं. इन दिनों डिहाइड्रेशन की समस्या आम होती है, लेकिन इसके साथ ही एक और गंभीर समस्या तेजी से बढ़ती है और वो है यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई. खासकर महिलाओं में यह संक्रमण गर्मियों में अधिक देखा जाता हैं. कई स्टडीज बताती है कि हर दो में से एक महिला को जीवन में एक बार यूटीआई का सामना करना पड़ता हैं.

पिता ने ही कर दी होनहार टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या! बड़ी वजह आयी सामने!
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 2:37 AM

खेल की दुनिया से आज एक दिल दहलाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आयी है. हरियाणा की राष्ट्रीय स्तर की टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या कर दी गयी है. इस हत्या का इल्जाम और किसी पर नहीं बल्कि उनके पिता दीपक यादव के ऊपर लगा है. हत्या की वजह आपसी विवाद के साथ पिता का अवसाद में चलना बताया जा

लव बाइट से प्यार नहीं, मिल सकता है स्ट्रोक! डॉक्टरों की चेतावनी पर गौर करें वरना पड़ सकता है पछताना
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 1:20 PM

प्यार जताने के हजारों तरीके होते है लेकिन एक तरीका "हिक्की" या कहें "लव बाइट" भी है, जो युवाओं में ख़ासा लोकप्रिय हैं. गर्दन या शरीर के किसी हिस्से पर पड़े लाल-बैंगनी निशान को देखकर लोग इसे रोमांटिक मोमेंट की निशानी मानते है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा-सा प्यार भरा निशान सेहत पर भारी पड़ सकता हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लव बाइट सिर्फ एक निशान नहीं, बल्कि कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह भी बन सकता हैं. इनमें से सबसे खतरनाक है स्ट्रोक का खतरा.

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग! कार से निकली पिस्टल, चली 12 गोलियां.. खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:28 AM

कनाडा के सरे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं. मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के पहले इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट KAP'S CAFE पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी. पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक कार से उतरे युवक ने पिस्टल निकाली और करीब 10 से 12 राउंड फायर किए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन माहौल तनावपूर्ण बन गया हैं.

विश्व जनसंख्या दिवस 2025: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड पॉपुलेशन डे? जानें इसकी शुरुआत, उद्देश्य और थीम
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 12:06 PM

हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है. इसका मकसद लोगों को दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़े सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मुद्दों के प्रति जागरूक करना है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर यही रफ्तार बनी रही तो वर्ष 2050 तक दुनिया की आबादी 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है.