Monday, Aug 4 2025 | Time 07:37 Hrs(IST)
  • भुवनेश्वर-दिल्ली की एयरइंडिया फ्लाइट टेक ऑफ से पहले गर्म, उड़ान कैंसल
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज! अगस्त में महसूस हुई दिसंबर जैसी ठंड 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
  • चायपत्ती खाने के लिए जुटते है कबूतरों के झुंड, पतरातू में दिखा अनोखा नजारा
  • Sawan Somwar 2025: आज सावन का अंतिम सोमवार, शिव भक्ति के लिए बन रहे है दुर्लभ संयोग, जानिए पूजन विधि, मंत्र, आरती और शुभ मुहूर्त
झारखंड » हजारीबाग


मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, डंकी रूट के जरिये अमेरिका भेजने का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार

मानव तस्करी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़, डंकी रूट के जरिये अमेरिका भेजने का झांसा देकर की गई करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड सहित 5 गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: हजारीबाग जिला के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के भराजो गांव निवासी सोनू कुमार द्वारा दिनांक 30/07/2025 को एक सनसनीखेज शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें यह बताया गया कि गांव के ही निवासी उदय कुमार कुशवाहा (जो पिछले 45 वर्षों से अमेरिका में रहकर व्यवसाय कर रहे हैं) ने उन्हें अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर, फर्जी दस्तावेजों और मानव तस्करी के डंकी रूट के माध्यम से वर्ष 2024 में ब्राजील के लिए रवाना किया.

 

वादी के अनुसार, उदय कुमार ने बिकाश कुमार (दर्शन प्रसाद का पुत्र) और पिंटू कुमार दारू थाना के जरगा निवासी को भी अलग-अलग दिन दिल्ली से ब्राजील भेजा. ब्राजील पहुंचने पर इन तीनों को अंतरराष्ट्रीय डंकी माफिया के हवाले कर दिया गया, जिन्होंने उन्हें छिपाकर रोड और नदी मार्ग से Bolivia, Peru, Ecuador, Colombia, Panama, Costa Rica, Honduras, Guatemala होते हुए अमेरिका पहुंचाने की कोशिश की.

 

50 दिन तक माफिया के कब्जे में रखा 

वादी को 50 दिन तक माफिया के कब्जे में रखा गया. इस दौरान उदय कुमार ने वादी के गरीब पिता को अमेरिका से कॉल कर और पैसे की मांग की. विवश होकर वादी के पिता ने अपनी पैतृक जमीन बेचकर लगभग ₹45 लाख की राशि उदय कुमार के रिश्तेदारों को अलग-अलग माध्यम से दी. वादी को Mexico City होते हुए San Diego भेजा गया, लेकिन अमेरिकी बॉर्डर पर उसे पकड़कर डिटेंशन सेंटर में डाल दिया गया, जहां वह लगभग चार महीने तक रहा. मार्च 2025 में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया.

 

रकम की मांग करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी

घर लौटने के बाद जब वादी ने अपनी रकम की मांग की, तो उदय कुमार और उनके भाई चोहान प्रसाद द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई. डर के कारण वादी ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिस पर टाटीझरिया थाना कांड संख्या 32/25 दिनांक-31/07/2025 धारा-338/336(2)/340(2)/61(2)(a)/318(2)/143(2)/126(2)/115(2)/351(2) BNS के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया.

 

त्वरित कार्रवाई: गिरफ़्तारी एवं बरामदगी

पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिश्रुगढ़ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में निम्न पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया:




गिरफ्तार अभियुक्त:

1. उदय कुमार कुशवाहा, सा० भराजो, वर्तमान पता - अमेरिका

2. दर्शन प्रसाद, सा० बुध बाजार, टाटीझरिया

3. लालमोहन प्रसाद, सा० केसडा, टाटीझरिया

4. चोहान प्रसाद, सा० भराजो, टाटीझरिया

5. शंकर प्रसाद, सा० मेरु, हजारीबाग

 

महत्वपूर्ण बरामदगी:

1. उदय कुमार के पास से Samsung मोबाइल, जिसमें पीड़ित और उसके पिता से WhatsApp चैट की छायाप्रति

2. उसकी पत्नी के नाम से Axis एवं SBI बैंक डिपॉजिट पर्ची

3. नोटबुक जिसमें डंकी रूट से भेजे गए लोगों की सूची और उनसे वसूली गई रकम का विवरण

4. दर्शन प्रसाद के पास से Redmi मोबाइल, जिसमें ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट

5. लालमोहन प्रसाद के पास से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन तथा उसमें उदय कुशवा के साथ लेनदेन का व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट 

6. शंकर प्रसाद के पास से मोटोरोला मोबाइल, जिसमें उदय से लेन-देन से जुड़े WhatsApp चैट

 

अब तक डंकी रूट से भेजे गए व्यक्तियों की सूची:

(सभी अमेरिका भेजे गए)

 

1. दिगंबर कुशवाहा (2018)

2. राजकुमार कुशवाहा (2013)

3. नंदू कुमार (2022)

4. पप्पू कुमार (2022)

5. चन्दन कुमार (2022)

6. शंभू दयाल (2022)

7. पृथ्वी राज कुशवाहा उर्फ सोनू (2022)

8. संजय वर्मा (2022)

9. सुमन सौरभ प्रसाद (2022)

10. प्रवीण कुमार (2022)

11. अरुण कुमार कुशवाहा (2019)

12. धीरज कुमार (2019)

 

 

छापामारी दल में शामिल अधिकारीगण:

 

1.  बैजनाथ प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिश्रुगढ़

2.  सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, टाटीझरिया

3. पु०अ०नि० पवन कुमार (अनुसंधानकर्ता), टाटीझरिया

4.  कुनाल किशोर, थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना

5. आ० संजय कुमार, रिजर्व गार्ड

6. आ० टिंकू कुमार, रिजर्व गार्ड

7. आ० कादिर हुसैन अंसारी, तकनीकी शाखा

8. आ० मोनू कुमार, तकनीकी शाखा

 

हजारीबाग पुलिस इस मामले को एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी रैकेट के रूप में देख रही है. इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और माफिया नेटवर्क की तलाश जारी है. आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी झांसे में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

 


 

 


 


 


 


 


 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
दुर्गापूजा को लेकर ओरिया में हुई बैठक,
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 8:02 PM

सदर प्रखण्ड के ओरिया स्थित दुर्गा मंडप मुख्य मंच पर दिन रविवार ग्रामीणों की दुर्गा पूजा को लेकर बैठक हुई तथा कमिटी का गठन किया गया. जिसकी अध्यक्षता भुतपूर्व मुखिया दिलीप पासवान की, जबकि संचालन समाजिक सक्रिय कार्यकर्ता प्रमोद कुमार पासवान ने किया. बैठक की शुरुआत जय माता दी सहित माता रानी के भगवत उद्घोष व

सब्जी लाने के विवाद ने पकड़ा इतना तूल पत्नी ने पति पर फेंक दिया गर्म पानी, हालत गंभीर
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 7:56 PM

हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटो में परिवारिक विवाद में पत्नि ने पति पर गर्म पानी फेक कर जान लेवा हमला किया. हमला में पति सुभाष कुमार साव उम्र 35 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का केरेडारी सीएचसी में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया. युवक का हालात गंभीर बना हुआ हैं.

जोबिया तालाब में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, ननिहाल पक्ष पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 6:15 PM

रोमी अलगडीहा के जोबिया तालाब में रविवार सुबह 11 बजे एक 13 वर्षीय किशोर जीशान रजा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जिशान रजा, पिता इसराहुल अंसारी निवासी रोमी अलगडीहा के रूप में हुई है.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्राम लुपुंग का 21वां शाखा सम्मेलन संपन्न , बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 4:44 PM

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ग्राम लुपुंग का 21वां शाखा सम्मेलन रविवार को कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम लुपुंग में साथी बालेश्वर मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

हजारीबाग के कलाकार भी अब रेडियो पर अपनी क्षमता का करेंगे प्रदर्शन, 2 अक्टूबर से रेडियो जोहार fm का होगा प्रसारण शुरू
अगस्त 03, 2025 | 03 Aug 2025 | 4:25 PM

हजारीबाग का पहला सामुदायिक FM रेडियो स्टेशन 90.4 FM रेडियो जोहार 2 अक्तूबर से हजारीबाग की जनता को अपनी सेवा देना शुरू कर देगा.