Thursday, Jul 10 2025 | Time 01:36 Hrs(IST)
झारखंड


रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल, रांची से दो श्रावण स्पेशल ट्रेन की मिली सौगात

10 जुलाई से 13 अगस्त तक होगा ट्रेनों का परिचालन
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल, रांची से दो श्रावण स्पेशल ट्रेन की मिली सौगात

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ की पहल पर रेल मंत्रालय ने रांची से दो श्रावण स्पेशल ट्रेनों की परिचालन की स्वीकृति प्रदान की है. यह दोनों ट्रेन रांची से खुलेंगी और बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक जाएगी. पहली ट्रेन का परिचालन मुरी, बोकारो होते भी होगा जबकि दूसरी ट्रेन का परिचालन हजारीबाग, कोडरमा होते हुए होगा. ट्रेनों के परिचालन से संबंधित सूचना दक्षिण पूर्व रेलवे के द्वारा जारी भी कर दी गई है. 

 

इस बाबत रक्षा राज्य मंत्री  संजय सेठ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सरकार की संवेदनशीलता, रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव का अपने कार्यों के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है. मैंने दो दिन पहले रांची से श्रावण स्पेशल ट्रेन का अनुरोध रखा था और आज वह स्वीकृत भी हो गया. रांची लोकसभा क्षेत्र सहित झारखंड के कई जिलों से बाबा बैद्यनाथ की पूजा और जलार्पण के लिए देवघर और सुल्तानगंज जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा अब और सुगम हो सकेगी. 

 

इस स्वीकृति के लिए  संजय सेठ ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री  अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है. ट्रेनों का परिचालन 10 जुलाई से शुरू होगा और 13 अगस्त तक चलेगा.  संजय सेठ ने कहा कि इन ट्रेनों के परिचालन से रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, पुरुलिया, झालदा सहित कई क्षेत्रों के लोगों को बैद्यनाथ धाम की यात्रा शुभम हो सकेगी.

 

इन ट्रेनों का होगा परिचालन :

ट्रेन संख्या 08646/08645 

रांची - भागलपुर रांची (वाया कोडरमा) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन. (10 जुलाई 2025 से 11 अगस्त 2025 तक)

 

ट्रेन संख्या 08610/08609 

रांची - भागलपुर - रांची (वाया जसीडीह) त्रि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन. (12 जुलाई 2025 से 12 अगस्त 2025 तक)

 


 

 

 


 


 


 


 


 

अधिक खबरें
राष्ट्रव्यापी हड़ताल  के समर्थन में सिल्ली आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:52 PM

यूनियनों की आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सिल्ली प्रखंड की आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका बुधवार को हड़ताल में रही एवं 17 सूत्री मांगों के समर्थन मे सिल्ली प्रखंड मुख्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया. वहीं रसोईया हड़ताल से बाहर रही. आंगनबाड़ी सेविका का आरोप है कि आंगनबाड़ी कर्मियों का मानदेय, सेवा शर्तें, स्थायीकरण और सामाजिक सुरक्षा

जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:44 PM

मुरी ओपी अंतर्गत कोकोराना गांव में जंगली बन्दर के हमले से 73 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसका इलाज सिंहपुर नर्सिंग होम में चल रहा है. वहीं घटना की सूचना पाकर रांची के पूर्व सांसद राम टहल चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे एवं घायल से मुलाकात कर हालचाल जाना. जानकारी के मुताबिक कोकोराना निवासी श्रीपद महतो की पत्नी

चंदवा प्रखंड में लगभग 150 अबुआ आवास लाभुकों का कराया गया गृह प्रवेश
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:37 PM

: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास को पूर्ण कर चुके लाभुकों का गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. गृह प्रवेश कार्यक्रम के मौके पर जिले के उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद एवं बीडीओ चंदन

देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में  ईसीआरईयू ने आम सभा का किया आयोजन
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:29 PM

केंद्रीय ट्रेड यूनियन द्वारा देशव्यापी हड़ताल के समर्थन मे ईसीआरईयू पतरातू द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता पतरातु शाखा के सचिव संजीव कुमार ने की .इसमें केंद्रीय महासचिव मृत्युंजय कुमार भी उपस्थित थे. सभा के माध्यम से कहा गया कि चार श्रम कानून को रद्द करने ,एनपीएस यूपीएस रद्द कर ओपीएस बहाल करने निजीकरण

अमर कुमार बाउरी ने नव मनोनीत सांसद प्रतिनिधि सिमंत कुमार उरांव को दी बधाई
जुलाई 09, 2025 | 09 Jul 2025 | 10:22 PM

सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत चंदनकियारी प्रखंडों में पार्टी के प्रति समर्पित रहने वाले कार्यकर्ता सिमंत कुमार उरांव को प्रखंड का अनुसूचित जनजाति अनुसुचितजाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सांसद प्रतिनिधी मनोनीत किया गया है. सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चंदनकियारी के पूर्व विधायक