झारखंडPosted at: अगस्त 20, 2021 कल से इंडिगो की रांची से पुणे के लिए डायरेक्ट फ्लाइट
रांची: शनिवार से रांची से पुणे के लिए सीधी विमान सेवा प्रारंभ होगी. यह विमान सेवा पहली बार रांची से चालू हो रही है. पुणे के लिए विमान सेवा इंडिगो विमान कंपनी की होगी. यह विमान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी. पुणे से यह विमान सुबह 10.55 बजे उड़ेगी और रांची दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी. इसके बाद रांची से यह विमान दोपहर 2 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4.30 बजे पुणे पहुंचेगी. वर्तमान में रांची से पुणे के लिए कोई सीधी उड़ान नहीं थी. रांची से पुणे जाने के लिए यात्रियों को मुंबई या कोलकता से कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती थी.