बांके बिहारी में क्या बैन हो जाएगा मोबाइल? हाई लेवल कमेटी के सामने उठा मुद्दा

बांके बिहारी में मोबाइल बैन

बांके बिहारी में क्या बैन हो जाएगा मोबाइल? हाई लेवल कमेटी के सामने उठा मुद्दा

बांके बिहारी में क्या बैन हो जाएगा मोबाइल हाई लेवल कमेटी के सामने उठा मुद्दा

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का मुद्दा उठाया गया है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित बांके बिहारी हाई लेवल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई.

मंदिर के अंदर मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए

कमेटी के सदस्य और बांके बिहारी मंदिर के सेवायत दिनेश गोस्वामी ने यह मांग रखी है. उन्होंने कहा है कि मंदिर के अंदर मोबाइल पर पूर्ण प्रतिबंध लगना चाहिए. दिनेश गोस्वामी पिछले कई सालों से इस मांग को उठा रहे हैं और अब उन्होंने इसे औपचारिक रूप से कमेटी के सामने रखा है.

भक्त दर्शन के दौरान अपने आराध्य की तस्वीर खींचने की कोशिश करते
गोस्वामी ने बताया कि मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने से कई फायदे होंगे. उनका कहना है कि मंदिर में आने वाले कई भक्त दर्शन के दौरान अपने आराध्य की तस्वीर खींचने की कोशिश करते हैं, जबकि मंदिर के अंदर फोटोग्राफी की सख्त मनाही है. फोटो खींचने के चक्कर में भक्त काफी समय बर्बाद करते हैं, जिससे भीड़ बढ़ जाती है और अव्यवस्था फैलती है.

मंदिर के बाहर लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए 
इस समस्या के समाधान के लिए, दिनेश गोस्वामी ने सुझाव दिया कि मंदिर के बाहर लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जैसी कि कृष्ण जन्म स्थान में है. इससे बाहर से आने वाले भक्त अपना सामान और मोबाइल सुरक्षित रख सकेंगे. उन्होंने कहा कि जब मोबाइल अंदर नहीं जाएंगे, तो भीड़ की समस्या कम होगी और भक्त आराम से दर्शन कर सकेंगे.

मंदिर में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाना 
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कमेटी ने पहले ही मंदिर में दर्शन के समय को बढ़ाने और वीआईपी पर्ची की व्यवस्था को बंद करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं. इन फैसलों का उद्देश्य मंदिर में दर्शन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाना है. 

यह भी पढ़े: BreakingNews: कोल्हान विश्वविद्यालय का हुआ घेराव, छात्रों ने किया जमकर नारेबाजी

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त