वाराणसी का दालमंडी चौड़ीकरण बना तनाव का केंद्र, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हिंसक विरोध, युवक ने घर में लगाई आग 

By : Mansi Kumari
वाराणसी का दालमंडी चौड़ीकरण बना तनाव का केंद्र, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हिंसक विरोध, युवक ने घर में लगाई आग 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के दालमंडी इलाके में चल रहा सड़क चौड़ीकरण अभियान सोमवार को उस समय हिंसक मोड़ ले बैठा, जब प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों का विरोध उग्र हो गया. हालात इतने बिगड़ गए कि एक युवक ने अपने ही मकान में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने 21 मकानों को जर्जर घोषित करते हुए सोमवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की. इसके लिए क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए थे. जैसे ही बुलडोजर आगे बढ़ा, स्थानीय निवासियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया.

युवक ने पेट्रोल डालकर घर में लगाई आग
विरोध के दौरान अहमद नामक युवक ने अचानक अपने घर के छज्जे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में कई लोग बाल-बाल बच गए. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अहमद सहित कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती जरूरी थी. वहीं, यह पहली बार है जब दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर लोगों का विरोध खुलकर सामने आया हैं.

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन बिना किसी ठोस पुनर्वास योजना और मुआवजे के उनके मकानों को जबरन जर्जर घोषित कर तोड़ रहा हैं. लोगों का कहना है कि उनके पास जाने के लिए कोई ठिकाना नहीं बचा हैं. परिवार के साथ कहां जाएं, यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ हैं.

ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी, तनाव बरकरार
कई लोगों ने प्रशासन से 10 दिन की मोहलत देने की मांग की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. मौके पर कई परिवार रोते-बिलखते नजर आए. पुलिस के अनुसार, अब तक करीब 50 मकानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है या जारी हैं. दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत कुल 184 मकानों और आधा दर्जन मस्जिदों को नोटिस जारी किया गया हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम हुआ कंफ्यूज़िंग, सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी से परेशान लोग
 

संबंधित सामग्री

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए