न्यूज11 भारत
कोलकाता/डेस्क: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है. दूसरे और आखिरी चरण में सात जिलों की 142 सीटों पर वोट डाले गए. बता दें कि पहले चरण के मुकाबले दूसरे फेज की सीटें ज्यादा संवेदनशील हैं. इनमें भवानीपुर सीट सबसे अधिक चर्चा में है. इस सीट पर TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी और BJP के शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला है.
शाम 5 बजे तक 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण में 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
दोपहर 3 बजे तक 78.68% प्रतिशत मतदान दर्ज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण में दोपहर 3 बजे तक 78.68% प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
सुबह 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 अंतिम चरण में सुबह 11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.
शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
भवानीपुर से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी जब एक मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, तो वहां का माहौल तनावपूर्ण हो गया. मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उन्होंने 'जय श्री राम' और 'हिंदू हिंदू भाई-भाई' के नारे लगाए. इस दौरान मौजूद TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और 'जय बांग्ला' के नारे लगाने लगे. कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी जारी रही, जिससे स्थिति में हल्का तनाव बना रहा. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी को फोन कर अपडेट लिया.
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...