न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का Instagram अकाउंट गुरुवार रात अचानक गायब हो गया था. हालांकि, शुक्रवार को उनका अकाउंट वापस से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आने लगा है. उनके फैंस में ये चिंता बनी हुई थी कि कहीं किंग कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट तो नहीं कर दिया. बता दें कि इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में स्टार बल्लेबाज विराट के आगे दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं है. Instagram पर विराट कोहली के 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं.
विराट कोहली शुक्रवार की सुबह उस वक्त सुर्खियों में आ गए जब पता चला कि उनका अकाउंट Instagram से गायब हो गया है. इसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि कहीं Virat Kohli ने सोशल मीडिया से दूरी तो नहीं बना ली. हालांकि, ये भी संभावना जताई जा रही थी कि ये कोई ग्लिच हो सकता है, क्योंकि उन्होंने कोई भी ऐसा पोस्ट नहीं किया था जिससे लगे की वह इंस्टाग्राम से दूरी बना रहे हैं.
जानिए क्यों गायब हुआ था कोहली का अकाउंट
नए साल के मौके पर Virat Kohli ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर दो पोस्ट किये थे. इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी को लेकर भी एक फोटो शेयर किया था. कोहली के पोस्ट के बाद उनके फैंस में खुशी थी कि कोहली अब Instagram पर पहले की तरह पोस्ट करने लगे हैं. लेकिन गुरुवार की शाम उनका अकाउंट अचानक गायब हो जाने के वजह से सभी को हैरानी हो गई. फैंस उनका इंस्टा आइडी सर्च कर रहे थे पर उनका अकाउंट नजर नहीं आ रहा था. अब जब उनका अकाउंट वापस से नजर आने लगा है तो ये साफ हो गया कि विराट ने खुद अपना अकाउंट डीएक्टिवेट नहीं किया था. ये Instagram के टेक्निकल ग्लिच के वजह से हुआ होगा.
ये भी पढ़ें- Instagram से अचानक गायब हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया से दूरी को लेकर बढ़ी अटकलें