कोहरे का कहर! NH-91 से लेकर रेवाड़ी तक टकराईं गाड़ियां, बसों की भिड़ंत से मचा हड़कंप

कोहरे का कहर! NH-91 से लेकर रेवाड़ी तक टकराईं गाड़ियां, बसों की भिड़ंत से मचा हड़कंप

कोहरे का कहर nh-91 से लेकर रेवाड़ी तक टकराईं गाड़ियां बसों की भिड़ंत से मचा हड़कंप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर भारत में रविवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया. कम दृश्यता के कारण अलग-अलग राज्यों में बड़े सड़क हादसे सामने आए, जिनमें कई लोग घायल हो गए. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एनएच-91 पर घने कोहरे के बीच आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए. हादसे में कई लोगों को मामूली चोटें आई, जबकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल करने में जुट गई.

हरियाणा के रेवाड़ी में बसें भिड़ीं
उधर, हरियाणा के रेवाड़ी जिले में गांव गुरावड़ा के पास नेशनल हाईवे 352D पर कोहरे के कारण तीन से चार बसों की आपस में टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि रेवाड़ी से झज्जर की ओर जा रही एक बस आगे चल रही बस से टकरा गई, जिसके बाद पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी उसमें जा भिड़े. हादसे में कई यात्री घायल हो गए.

घायलों का इलाज, जांच जारी
हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. घायलों को बसों से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई हैं. पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में हादसे की वजह बेहद कम दृश्यता मानी जा रही है, हालांकि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. मथुरा में तो स्थिति और भी गंभीर रही, जहां कई इलाकों में दृश्यता घटकर 20 से 30 मीटर तक रह गई. राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही और कई चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर कोहरा छंटने का इंतजार करते नजर आए.

प्रशासन की अपील
लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने, कम गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कोहरे का असर बना रह सकता है, ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव हैं.

यह भी पढ़े: Kharmas 2025: सूर्य के धनु गोचर से डगमगाएगा बजट, इन 3 राशियों के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

संबंधित सामग्री

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

बिजनेस

RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

झारखंड

घाघरा-नेतरहाट रोड स्थित हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गयी, 151 कलश के साथ भव्य शोभायात्रा

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार  फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

क्राइम

पटना में ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार फायरिंग में मुख्य आरोपी घायल

पटना पुलिस ने ज्वैलरी शॉप डकैती कांड का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और भारी मात्रा में लूट का सामान बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी घायल हो गया, जबकि बाकी आरोपियों ....

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

झारखंड

पृथ्वी दिवस पर पर्यावरणविद डॉ. कौशल ने वृक्षों को बांधी वन राखी: स्वस्थ होकर लौटे और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

झारखंड

जेईई मेंस में एमके डीएवी के प्रणय प्रत्यूष और श्रेया पांडेय ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम

श्रेया पांडेय 99.48 परसेंटाइल और प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल किया हासिल