अमेरिका-चीन में फिर छिड़ा ट्रेड वॉर, ट्रंप का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर से सभी चीनी प्र...

अमेरिका-चीन में फिर छिड़ा ट्रेड वॉर, ट्रंप का बड़ा ऐलान, 1 नवंबर से सभी चीनी प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ

अमेरिका-चीन में फिर छिड़ा ट्रेड वॉर ट्रंप का बड़ा ऐलान 1 नवंबर से सभी चीनी प्रोडक्ट्स पर 100 टैरिफ

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक हमला बोल दिया हैं. शुक्रवार को ट्रंप ने घोषणा की कि 1 नवंबर 2025 से अमेरिका सभी चीनी आयातों पर 100 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा. साथ ही अमेरिका में बनाए गए महत्वपूर्ण सॉफ्टवेयर पर सख्त निर्यात नियंत्रण भी लागू किए जाएंगे. इस फैसले के बाद एक बार फिर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच ट्रेड वॉर छिड़ गया हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बीजिंग पर “बेहद आक्रामक व्यापारिक रवैया” अपनाने का आरोप लगाया. उन्होंने लिखा, “अभी-अभी पता चला है कि चीन अपने लगभग हर प्रोडक्ट पर व्यापक निर्यात प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा हैं. यह सभी देशों के लिए एक नैतिक अपमान हैं. अमेरिका अब चुप नहीं बैठेगा.”

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि नया 100% टैरिफ मौजूदा शुल्कों के अलावा होगा और यह निर्णय चीन की किसी भी नई कार्रवाई या नीति परिवर्तन पर निर्भर करेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बीजिंग ने कदम नहीं पीछे खींचे, तो यह टैरिफ पहले भी लागू किया जा सकता हैं.

जानकारों के मुताबिक, ट्रंप के इस कदम से अमेरिका में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, मशीनरी और टेक्नोलॉजी सेक्टर पर भारी असर पड़ सकता हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान शुरू हुए व्यापार युद्ध से भी अधिक सख्त हो सकता हैं. यह घोषणा उस समय आई है जब ट्रंप ने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होने वाली संभावित बैठक को रद्द करने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा, “शी जिनपिंग से मिलने का अब कोई कारण नहीं हैं.” हालांकि बीजिंग की ओर से इस बैठक की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.

यह भी पढ़े: लाइफ सपोर्ट पर लेटे बच्चे का अधूरा सपना पूरा हुआ.. पुलिस ने दी यूनिफॉर्म और दिलाई शपथ

संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी