मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 3 समेत 5 लोगों की मौत

मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 3 समेत 5 लोगों की मौत

मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार के 3 समेत 5 लोगों की मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं. दोहरीघाट थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ हैं.

हाईवे पर तेज रफ्तार बनी जानलेवा
जानकारी के अनुसार, हादसा बरसातपुर अहिरानी गांव के पास हाईवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मां-बेटे और पिता समेत 5 लोगों ने तोड़ा दम
इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा भी शामिल हैं. एक साथ परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद वाहन के अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की गई, लेकिन टक्कर इतनी भयानक थी कि किसी को बचाया नहीं जा सका. घटना की जानकारी मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे शवों को बाहर निकाला गया. इसके बाद सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चरी भेज दिया गया हैं. पुलिस मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटी हैं. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना हैं. हालांकि, ट्रेलर चालक से पूछताछ और वाहन की तकनीकी जांच के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो सकेगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

फिर उठे सड़क सुरक्षा पर सवाल
मऊ का यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर गया हैं. आए दिन तेज रफ्तार, गलत ओवरटेकिंग और लापरवाही की वजह से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं. प्रशासन समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाता है, लेकिन सड़क पर नियमों की अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं. 

यह भी पढ़े: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले ED का बड़ा एक्शन, राशन घोटाले मामले में 9 जगहों पर पड़ी रेड
 

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए