Chhath Puja: छठ पूजा का आखिरी दिन आज, उगते सूर्य को अर्घ्य देने देशभर के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

By : Mansi Kumari
Chhath Puja: छठ पूजा का आखिरी दिन आज, उगते सूर्य को अर्घ्य देने देशभर के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज अपने अंतिम चरण में हैं. सुबह-सुबह से ही व्रती महिलाएं और श्रद्धालु गंगा घाटों पर ‘उषा अर्घ्य’ देने के लिए पहुंच रहे हैं. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के समापन के साथ ही पूरे देश में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ हैं.

घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता तक छठ घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद आज उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने अपना कठिन उपवास पूरा किया. पारंपरिक गीतों की गूंज और ढोल-मंजीरे की ध्वनि से घाटों का वातावरण पूरी तरह आस्थामय नजर आया. छठ पर्व पर इस बार धार्मिक भक्ति के साथ राजनीति का रंग भी देखने को मिला. विधानसभा चुनावी माहौल के बीच कई राजनीतिक नेता और प्रत्याशी घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से मिले और शुभकामनाएं दी. वहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार भी पूजा में शामिल होकर भक्ति भाव प्रकट कर रहे हैं.

प्रशासन सतर्क, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए. पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों को लगातार निगरानी में तैनात किया गया, वहीं सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था भी की गई थी. छठ सिर्फ सूर्य उपासना का पर्व नहीं, बल्कि यह लोक आस्था, स्वच्छता और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक भी हैं. हर साल की तरह इस बार भी लोगों ने मिलजुलकर इस पर्व को मनाया और भगवान भास्कर से परिवार की खुशहाली की कामना की.

यह भी पढ़े: हनुमान जी की कृपा पाने का सर्वोत्तम मार्ग.. सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के दोहों में छिपे हैं जीवन के गहरे रहस्य

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य